एक्सप्लोरर

अब मेरठ मेडिकल में होगा रावण का इलाज, सुरक्षा में लगाए 30 पुलिसवाले

सहारनपुर के शब्बीरपुर हिंसा के आरोपी एवं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण को सहारनपुर जेल से मेरठ मेडिकल में रेफर कर दिया गया है.

मेरठ: सहारनपुर के शब्बीरपुर हिंसा के आरोपी एवं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण को सहारनपुर जेल से मेरठ मेडिकल में रेफर कर दिया गया है. आजाद को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है. उसकी सुरक्षा में करीब तीस पुलिसकर्मी लगाए गए हैं.

रावण के मेडिकल में पहुंचते ही इंटेलीजेंस और एलआईयू के अफसरों ने पहुंचकर जानकारी जुटाई. चंद्रशेखर को ऐसे वक्त सहारनपुर से दूर किया गया है, जब वहां भीम आर्मी ने नौ नवंबर यानि शुक्रवार को पंचायत का ऐलान कर रखा है.

चंद्रशेखर के साथियों ने आजाद की बिगड़ती हालत का हवाला देते हुए उसे एम्स दिल्ली के लिए रेफर करने की मांग की. चंद्रशेखर आजाद ने डॉक्टर को बुखार, पेट में दर्द, नसों में खिंचाव की दिक्कत बताई. चंद्रशेखर के मुताबिक, उसने पिछले 15 दिन से कुछ नहीं खाया है.

डॉक्टरों ने फिलहाल ड्रिप लगाते हुए प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है. चंद्रशेखर को सहारनपुर से इंस्पेक्टर सहित करीब दस पुलिसकर्मी वाहन में बैठाकर मेरठ मेडिकल लाए. इसके बाद मेडिकल थाने का फोर्स भी ट्रोमा सेंटर में लगा दिया है.

मेडिकल पर मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर के सहयोगी ने कहा, एक माह से चंद्रशेखर आजाद की तबीयत खराब थी. सहारनपुर जेल में अच्छा इलाज नहीं दिया गया. बड़ी जद्दोजहद के बाद आजाद को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया. जिला प्रशासन चंद्रशेखर की आवाज को दबाना चाहता है. उन्होंने कहा, 9 नवम्बर को हम सहारनपुर में हर हाल में डीएम को ज्ञापन देंगे. रासुका हटाने की मांग करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget