एक्सप्लोरर

मिशनरी प्रार्थनासभा में किया था हंगामा, अब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

आगरा के थाना ताजगंज के एक होटल में पिछले दिनों एक मिशनरी सभा में हंगामा करने के आरोप में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में पुलिस द्वारा अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

आगरा: आगरा के थाना ताजगंज के एक होटल में पिछले दिनों एक मिशनरी सभा में हंगामा करने के आरोप में एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में पुलिस द्वारा अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. मिशनरी के सदस्य ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का मामला दर्ज कराया है.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने प्रशासन द्वारा मामला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की धमकी दी है. विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि प्रशासन ने मामला खत्म नहीं किया तो विहिप कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

थाना ताजगंज निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार मारपीट और हंगामे के आरोप में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को मिशनरी के सदस्यों ने प्रार्थनासभा बुलाई थी. इसकी जानकारी होने पर विहिप पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंच गये थे. उन्होंने मिशनरी सदस्यों पर दलित समाज के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था.

पुलिस ने मिशनरी के सात सदस्यों को मौके से गिरफ्तार किया था. विहिप की ओर से उनके खिलाफ ताजगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया था. मामले में पुलिस ने आरोपी मिशनरी सदस्यों को थाने से जमानत दे दी थी.

वहीं मिशनरी सदस्य रवि पास्टर की ओर से तहरीर दी गयी. तहरीर के अनुसार वे लोग होटल में प्रार्थनासभा कर रहे थे. वहां अचानक पहुंचे हिंदू संगठन के सदस्यों ने हंगामा किया और तोडफ़ोड़ की थी. लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था. विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता की गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: कौन हैं बाइक राइडर शिवानी चौहान? इस पार्टी से लड़ चुकी हैं चुनाव
गुरुग्राम: कौन हैं बाइक राइडर शिवानी चौहान? इस पार्टी से लड़ चुकी हैं चुनाव
फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, BJP नेता समेत 12 पर FIR
फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, BJP नेता समेत 12 पर FIR
जयपुर में 5 पोलिंग बूथ पर 16 सितंबर को फिर से वोटिंग, 17 को रिजल्ट, जानें वजह
जयपुर में 5 पोलिंग बूथ पर 16 सितंबर को फिर से वोटिंग, 17 को रिजल्ट, जानें वजह
दिशा सालियान केस: सुप्रिया सुले बोलीं, 'आश्चर्य होता है कि...'
दिशा सालियान केस: सुप्रिया सुले बोलीं, 'आश्चर्य होता है कि...'

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget