एक्सप्लोरर

सीएजी रिपोर्ट में खुलासा- शिवराज के राज में प्रदेश में 8,017 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताएं

मध्य प्रदेश विधानसभा में सीएजी ने रिपोर्ट पेश की है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में लगभग 8 हजार करोड़ रुपए के वित्तीय अनियमितताएं की बातें सामने आई है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर आक्रामक है.

भोपाल: विधानसभा के पटल पर रखी गई मध्य प्रदेश नियंत्रक और महालेखाकार (सीएजी) की रिपोर्ट में राज्य में 8,017 करोड़ की गड़बड़ियां सामने आई हैं. कांग्रेस ने इस मामले पर पहले की शिवराज सरकार पर हमला बोला है. सीएजी की गुरुवार की देर शाम को जारी हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में घोर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं.

कांग्रेस के प्रवक्ता सईद जाफर ने सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर जारी विज्ञप्ति में बताया है कि शिवराज सरकार के काल में हुई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है. सीएजी (कैग) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए जाफर ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र में 1224 करोड़ रुपये का नुकसान, छात्रावास संचालन में 147 करोड़ रुपये की अनियतिता, पेंच परियोजना में 376 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई हैं.

सीएजी की रिपोर्ट में वाटर टैक्स में 6,270 करोड़ रुपये के नुकसान होने की बात की गई है. कुल मिलाकर राज्य में अनियमितता और नुकसान के जरिए 8,017 करोड़ की चपत लगी है. इससे पहले गुरुवार को ही एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. लोकसभा चुनाव में अब 100 दिन से भी कम का समय रह गया है और इसके लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम पर इस तरह के वित्तीय अनियमितता के आरोप लगने से कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर और हमलावर होगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार: गया में किशोरी की नृशंस हत्या, पुलिस ने 'ऑनर किलिंग' बताया पहली बार मीडिया के सामने साथ आएंगे अखिलेश-मायावती, कांग्रेस के बिना गठबंधन का होगा एलान CBI निदेशक पद से हटाए जाने पर बोले आलोक वर्मा- गलत हुआ, राहुल ने कहा- पीएम डरे हैं देखें वीडियो-  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget