एक्सप्लोरर

हरदोई में दलित युवक को जिंदा जलाने के मामले में बीएसपी चीफ मायावती ने किया ये ट्वीट

यूपी के हरदोई में एक दलित युवक को जिंदा जला दिया गया. इसके बाद कांग्रेस ने ट्वीट करके यूपी सरकार पर निशाना साधा. अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी इस पर ट्वीट किया है और घटना को बेहद क्रूर व निंदनीय करार दिया है.

लखनऊ: यूपी के हरदोई में एक दलित युवक को जिंदा जला दिया गया. इसके बाद कांग्रेस ने ट्वीट करके यूपी सरकार पर निशाना साधा. अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी इस पर ट्वीट किया है और घटना को बेहद क्रूर व निंदनीय करार दिया है.

मायावती ने लिखा- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर जाति के नाम पर एक दलित युवक को जिन्दा जला देना, यह अति-क्रूर व अति निन्दनीय है. सरकार इसके दोषियों को तुरन्त सख्त सजा दिलाये ताकि प्रदेश में आगे ऐसी कोई पुनरावृति ना हो सके, बी.एस.पी. की यह माँग है.

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया था- भाजपा राज में एक और दलित को ज़िंदा जलाया- अमानवीय व शर्मनाक! उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मकसद हासिल करने के लिये सामाजिक ताने-बने पर प्रहार हो रहा है. राजनैतिक रोटियां सेंकने वाली सत्ता पक्ष चुप है. उत्तर प्रदेश में ना महिलायें सुरक्षित ना दलित और ना पिछड़े!

ये है मामला

दलित युवक की मां की तबियत खराब थी और उन्हें लखनऊ ले जाया गया था. युवक पैसे लेकर लखनऊ जाने वाला था. आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पीटा और फिर जिंदा जला दिया. आरोप है कि युवक का अफेयर गांव की एक लड़की के साथ था जो कथित तौर पर ऊंची जाति की थी. युवक इस लड़की से मिलने के लिए गया था जिस पर युवती के परिवार ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस घटना का पता जैसे ही लड़के की मां को चला, उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने ट्वीट किया- उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली शहर मु0अ0सं0 623/19 धारा 147/148/149/307/323/326/504/506 आईपीसी व धारा 3(2)(V) एससी-एसटी एक्ट बनाम 5 अभियुक्त के पंजीकृत किया गया, जिसमें 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, पुलिस द्वारा बाकी दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
शिमला: वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में BJP
शिमला: वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में BJP
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget