एक्सप्लोरर

स्वाति सिंह ने साधा BSP सुप्रीमो पर निशाना, कहा- 'मायावती से जान का खतरा'

बलिया: बीजेपी महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष और बीजेपी से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने अपने परिवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती से जान का खतरा होने का आरोप लगाया है.

स्वाति सिंह ने साधा BSP सुप्रीमो पर निशाना, कहा- 'मायावती से जान का खतरा

मायावती से स्वाति के परिवार को जान का खतरा

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान स्वाति ने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया है कि मायावती से उनके परिवार को जान का खतरा है और आजीवन रहेगा.

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि उनके परिवार के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के मामले में अपने कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई ना करके मायावती ने बाकी महिलाओं को लेकर अपने रुख को सामने ला दिया है.

स्वाति सिंह ने जोर देकर कहा कि साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी को जीत नहीं मिलने वाली और मायावती का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा.

दयाशंकर की पत्नी, मां और बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी

आपको बता दें कि गत जुलाई में स्वाति के पति और बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्कालीन उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मायावती के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके विरोध में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में दयाशंकर की पत्नी, मां और बेटी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी.

इस मामले में मायावती, बीएसपी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. स्वाति ने दयाशंकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली और ऐसे ही आरोप में अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने वाली मायावती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिससे वह सुखिर्यों में आ गयी थी.

बाद में बीजेपी ने उन्हें पार्टी के महिला मोर्चे का अध्यक्ष बना दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Embed widget