एक्सप्लोरर

हनुमान पर अब कीर्ति आजाद का बयान, मजाकिया लहजे में बोले- कहीं चीन के तो नहीं!

अब हनुमान जी पर बीजेपी के बागी नेता कीर्ति आजाद ने मजाकिया लहजे में कहा कि कहीं वह चीन के तो नहीं ! बातों ही बातों में उन्होंने इसे मिथला से भी जोड़ दिया.

नई दिल्ली: इन दिनों नेताओं के बीच हनुमान के जाति बताने की होड़ लगी हुई है. कोई उन्हें जाट, कोई दलित तो कोई मुसलमान बता रहा है. अब हनुमान पर बीजेपी के बागी नेता कीर्ति आजाद ने मजाकिया लहजे में कहा कि कहीं वह चीन के तो नहीं ! बातों ही बातों में उन्होंने इसे मिथला से भी जोड़ दिया.

दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अलवर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्हें अनुसूचित जाति का बताया था. योगी ने कहा था, ''बजरंगबली एक ऐसे देवता हैं जो स्वयं वनवासी हैं, गिर वासी हैं, दलित हैं और वंचित हैं.''

इसके बाद एक-एक कर कई बीजेपी के नेताओं ने हनुमान की जाति पर बयान दिए. केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा था, ''भगवान राम और हनुमान जी के युग में, इस देश में कोई जाति-व्यवस्था नहीं थी. कोई दलित, वंचित और शोषित नहीं था. हनुमान जी आर्य थे. इस बात को मैंने स्पष्ट किया है, उस समय आर्य जाति थी और हनुमान जी उसी आर्य जाति के महापुरुष थे."

वहीं राष्ट्रीय अनूसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने हनुमान को अनूसूचित जनजाति का बताया था. उन्होंने कहा था कि वो आदिवासी थे. नंद कुमार साय ने कहा कि लोग समझते हैं राम की सेना में वानर थे, भालू थे और गिद्ध थे. ऐसा नहीं है. हमारी जनजाति, हमारे समाज में गिद्ध और हनुमान गोत्र हैं. ये तो वो आदिवासी थे जो भगवान राम की लड़ाई में उनके साथ गए थे.

योगी सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विधान परिषद में हनुमान को जाट बता दिया. उन्होंने कहा कि, ' जो दूसरों को दिक्कत में देखकर कूद पड़ते हैं, वह जाट ही हो सकता है. इसलिए हनुमान जाट थे.' उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा मचाया.

हनुमान की जाति को लेकर आचार्य निर्भय सागर ने उन्हें जैन करार दिया था. उन्होंने कहा था कि जैन धर्म के अहिंसा धर्म को शुरू से हनुमान ने स्वीकार किया इसलिए उन्होंने हिंसक युद्ध नहीं किया और इसलिए इससे ये साबित होता है कि हनुमान जैन थे.

इसके बाद उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से सांसद हरि ओम पांडे ने कहा कि मुझे महाग्रंथ रामायण में मौजूद सभी पात्रों की जाति मालूम है. उन्होंने कहा कि हनुमान 'ब्राह्मण' थे. इसके अलावे उन्होंने रामायण के कई पात्रों की जाति बताई. वहीं बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने कहा कि हनुमान जी मुसलमान थे, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मुसलमानों के नाम ही रहमान, सुल्तान, इमरान, जीशान, रिहान जैसे होते हैं और उसी तरह हनुमान नाम भी है इसलिए मेरा मानना है कि हनुमान जी मुसलमान थे.

ये भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव होंगे रद्द! कांग्रेस सांसद की मांग के बाद हलचल
Live: बिहार और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव होंगे रद्द! कांग्रेस सांसद की मांग के बाद हलचल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget