एक्सप्लोरर

बिहार: NDA में जारी है घमासान, ज्यादा सीटों की मांग कर रहे उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश पर हमला

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछली बार हमारा आंकलन तीन सीटों के लिए किया गया लेकिन, पिछले पांच सालों में हमारी ताकत बढ़ी है. अगर हमारी ताकत बढ़ी है तो, सदन में भी हमारी संख्या ज्यादा होनी चाहिए.

पटना: बिहार में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी के दावे की पोल खुल गई है. मनमाफिक सीटों की अपनी मांग पर अड़े आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने अब बिहार के सीएम और एनडीए के सहयोगी जेडीयू के नेता नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है. कुशवाहा ने मोदी के डीएनए वाले बयान के बहाने नीतीश पर हमला किया. उपेंद्र कुशवाहा के बयान से पता चलता है कि बिहार एनडीए में फिलहाल सीटों के बंटवार पर बात नहीं बनी है, जैसा दावा बीजेपी की तरफ से किया जा रहा है.

आपको बता दें कि बीते दिनों बीजेपी ने दावा किया था की बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है.

बिहार लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "हम पिछली बार तीन जगह लड़े थे और तीनों जगह जीते थे. पिछली बार हमारा आंकलन तीन सीटों के लिए किया गया लेकिन, पिछले पांच सालों में हमारी ताकत बढ़ी है. अगर हमारी ताकत बढ़ी है तो, सदन में भी हमारी संख्या ज्यादा होनी चाहिए. हमें निश्चित तौर पर पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए."

नीतीश कुमार पर सियासी धावा बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "क्या नीतीश कुमार ने अपना बाल और नाखून कटवाया था क्या? आज तक उस टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई, हम जानना चाहते हैं. आपने मुझे नीच कहा लेकिन जरा उस डीएनए की रिपोर्ट भी सार्वजनिक करिए. उपेंद्र कुशवाहा क्यों नीच है? क्योंकि हम पिछड़ों और गरीबों की आवाज उठा रहे हैं इसलिए नीच हैं?"

कुशवाहा ने आगे कहा, "नीतीश कुमार मुझसे लव-कुश की बात करते रहे हैं. अगर नीतीश कुमार के दरबार मे कुछ कुशवाहा लोगों के लिए ही सही दरवाजा खुला है तो, उसका श्रेय मुझे जाना चाहिए."

आपको बता दें कि एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी के आने के बाद गठबंधन में सीटों के बंटवारे में खासी परेशानी हो रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने और तीन सीटों पर जीत दर्ज करने वाले कुशवाहा अब ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें तीन के बजाए दो सीट दे रही है. इस सीट बंटवारे से कुशवाहा नाराज हैं और इसे लेकर अब वो बीजेपी के बजाए नीतीश पर हमलावर हैं.

आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. बीजेपी के मुताबिक 17-17 सीटों पर बीजेपी और जेडीयू चुनाव लड़ेगी, 4 सीटें लोक जनशक्ति पार्टी को दी गई हैं. दो सीटें आरएलएसपी को दी गई हैं.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget