एक्सप्लोरर

बिहार: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, सांसद से लेकर जज तक का कटा चालान

पटना में वाहन चेकिंग अभियान एक बार फिर चालू हो गया है. इस दौरान अधिकारी से लेकर नेता और जज साहब की गाड़ी को भी पटना ट्रैफिक पुलिस ने नहीं बख्शा. जिस गाड़ी ने भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया सबका चालान किया गया.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में कुछ दिनों की छूट के बाद एक बार फिर से वाहनों की सघन चेकिंग शुरू हो गई है. इस दौरान पटना ट्रैफिक पुलिस ने अधिकारी, नेता और जज की गाड़ी का भी चालान किया. इस अभियान की निगरानी प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर खुद कर रहे हैं. बता दें कि देश में नया मोटर व्हक़ील एक्ट 1 सिंतबर 2019 से लागू है.

बीजेपी सांसद को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा

अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह को पटना ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया. वह बेली रोड से गुजर रहे थे इसी दौरान पुलिस अधिकारी ने गाड़ी में लगे काले शीशे को देख कर उन्हें रोक दिया. इसके बाद उनका ट्रैफिक पुलिस ने काला शीशा लगाने के जुर्म में 500 रुपये का चालान काटा.

विधायक और सांसद की गाड़ी का किया गया चालान  

पटना के चप्पे-चप्पे पर ट्रैफिक पुलिस की नजर थी. अररिया से कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान पटना को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया. वह अपने एक सहयोगी के साथ बाइक के पीछे बिना हेलमेट पहने बैठे थे. ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो विधायक आबिदुर रहमान गुस्सा हो गए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उनकी एक न सुनी. यहां हैरानी तब हुई जब विधायक आबिदुर रहमान के पास फाइन देने पैसे नहीं थे. इसके बाद आबिदुर रहमान ने आधे घंटे तक पैसे आने का इंतजार किया और इसके बाद उन्होंने एक हजार रुपए का फाइन भरा और फिर गए.

प्रमंडलीय आयुक्त कर रहे थे निगरानी

पटना में वाहन चेकिंग अभियान की निगरानी खुद प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पटना में चेकिंग अभियान का दूसरा चरण है जिसके तहत पूरे शहर में 65 चेकिंग पॉइंट्स बनाये गए है. यह अभियान 23 सिंतबर से 30 सिंतबर तक चलाया जाएगा. आनंद किशोर ने कहा कि इस अभियान के तहत मोटर व्हक़ील एक्ट से संबंधित जितने भी नियम है सभी की जांच की जाएगी. खास कर वैसे बच्चे पर पुलिस की सख्त निगाह रहेगी जो कम उम्र के हैं और सड़क पर गाड़ियों को चला रहे है ताकि वे अपने जानमाल के साथ-साथ दूसरे की जान-माल को नुकसान न पहुंचा सके.

चेकिंग अभियान पार्ट 2 में नपे कई अधिकारी

वाहन चेकिंग के दौरान अधिकारियों को भी बख्शा नहीं गया. चेकिंग के दौरान मोतिहारी के डीडीसी अखिलेश प्रसाद सिंह की गाड़ी से डबल जुर्माना वसूला गया. बता दें कि डीडीसी की गाड़ी का प्रयोग उनकी पत्नी कर रही थीं. जिसमें उनके साथ आगे की सीट पर बैठे अंगरक्षक ने सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किया था. पकड़े जाने पर अंगरक्षकों का कहना था कि उन्होंने अभी तुरंत ही सीट बेल्ट खोला है, लेकिन जब उसे उसकी हरकत कैमरे में कैद होने की बात कही गई तो उसने गलती कबूल की. इसके बाद उससे डबल जुर्माना वसूला गया.

जज की गाड़ी का भी कटा चालान 

चेकिंग अभियान के दौरान जज की गाड़ी को भी नहीं छोड़ा गया. जज की गाड़ी में उनके अंगरक्षक ने सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किया था. जब अंगरक्षक से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उसने बड़े ही तेवर में कहा कि ये जज साहब की गाड़ी है. लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवान ये सुनने को तैयार नहीं थे. इसके बाद गाड़ी का चालान किया गया.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी से मुलाकात में ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- इस्लामिक कट्टरपंथ और आतंकवाद से निपट लेंगे मोदी

ड्राईवरलेस कारों से गडकरी का इंकार, कहा- एक करोड़ लोगों का रोजगार नहीं छीन सकता

In Depth: आवाज को लेकर कई बार हुए थे रिजेक्ट अमिताभ बच्चन, अब मिलेगा सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड

जानिए 16 साल की उस लड़की की कहानी जिसने दुनिया के दिग्गज नेताओं से कहा- How Dare You?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget