एक्सप्लोरर

नाक कटाने वाले शख्स के अंधभक्तों में भी लगी नाक कटाने की होड़-राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा है कि नाक कटाने वाले शख्स के अंधभक्तों में भी नाक कटाने की होड़ लग गई है. पीएम मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' मुहिम की शुरूआत की थी.

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मैं भी चौकीदार' मुहिम पर बड़ा तंज कसा है. राबड़ी देवी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा है कि नाक कटाने वाले शख्स के अंधभक्तों में भी नाक कटाने की होड़ लग गई है. दरअसल राबड़ी देवी का इशारा पीएम मोदी समेत उन बीजेपी नेताओं की तरफ था, जिन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लिखा है. पीएम मोदी की इस मुहिम पर विपक्ष निशाना साध रहा है.

राबड़ी ने अपने ट्वीट में किस कहावत का उल्लेख किया है?

राबड़ी देवी ने लिखा है, ''एक नककटा था', जिसकी बहुत बेइज्जती होती थी. एक दिन उसने गांव वालों से कहा, नाक कटाने से भगवान मिलते हैं और उसके अंधभक्तों में नाक कटाने की होड़ लग गई. उसने सबकी नाक कटवाकर नककटा बना दिया. अब उसकी बेइज्जती सभी में बराबर बंट गई है. #ChowkidarHiChorHai.''

पीएम मोदी पर मायावती-अखिलेश का तंज, वोट के खातिर ‘चायवाले’ ने देश को बना दिया ‘चौकीदार’

पीएम मोदी ने शुरू की थी 'मैं भी चौकीदार' मुहिम

बता दें कि तीन दिन पहले पीएम मोदी ने एकबार फिर खुद को चौकीदार बताते हुए 'मैं भी चौकीदार' मुहिम की शुरूआत की थी. पीएम मोदी ने कहा था, ''न सिर्फ मैं बल्कि इस देश का हर नागरिक चौकीदार है. आपका चौकीदार देश की सेवा कर रहा है. देश की प्रगति के लिए जो भी व्यक्ति मेहनत कर रहा है वह चौकीदार है. पीएम ने एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है जिसमें लिखा है #MainBhiChowkidar.''

यह भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: ABP न्यूज़ का कैमरा देखकर भागा PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी, नहीं दिया किसी सवाल का जवाब

अमित शाह-नितिन गडकरी ने बचाई गोवा में BJP सरकार, जानें गठबंधन सहयोगियों से जोड़तोड़ की पूरी कहानी

मुकेश अंबानी की मदद से अनिल अंबानी ने चुकाया 458.77 करोड़ का बकाया, भाई-भाभी को कहा- शुक्रिया

गोवा: रात दो बजे हुआ नए सीएम प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण, दो डिप्टी सीएम भी बने

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget