एक्सप्लोरर

महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं, उपचुनाव को लेकर आरजेडी, हम और वीआईपी में ठनी

उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की पार्टियां आमने सामने हैं. विधानसभा की पांट सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इसको लेकर आरजेडी, हम और वीआईपी तीनों के बीच तालमेल नहीं दिख रहा है. जिस सीट से आरजेडी ने अपने उम्मीदवार को टिकट दिया है, उसी पर हम ने भी उम्मीदवार उतारा है.

पटना: बिहार में एनडीए को हराने के लिए बना विपक्षी दलों का महागठबंधन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमिफाइनल माने जाने वाले उपचुनाव में ही टूट के कगार पर पहुंच गया है. पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर विपक्षी दलों के महागठबंधन में विवाद बुधवार को सतह पर आ गया.

नाथनगर विधानसभा सीट पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने जहां अजय राय को उम्मीदवार घोषित किया, वहीं आरजेडी ने भी नाथनगर सीट सहित तीन सीटों पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस बीच, हम को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का साथ भी मिला है. वीआईपी ने भी सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा के पांच विधानसभा सीटों नाथनगर, बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंधा और किशनगंज में उपचुनाव होना है.

आरजेडी ने राबिया खातून को नाथनगर से अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं रामदेव यादव को बेलहर से टिकट दिया गया है. इन दोनों उम्मीदवारों को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पार्टी का सिंबल दे दिया है. इस बीच आरजेडी ने सिमरी बख्तियारपुर से जफर आलम को भी उम्मीदवार बनाने का फैसला कर लिया है. दरौंदा सीट पर भी आरजेडी अपना उम्मीदवार उतारेगा, यह तय है. हालांकि, कौन उम्मीदवार होगा इसके नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन सिर्फ जिद और अहम से नहीं चलता, बल्कि कर्तव्य निर्वाह भी करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि मांझी को बिना महागठबंधन के निर्णय के उम्मीदवार घोषित नहीं करना चाहिए था. हम के गठबंधन छोड़ देने के प्रश्न पर आरजेडी नेता ने कहा कि जिसे जहां जाना हो, जा सकता है. उन्होंने कहा कि कोई भी गठबंधन के लिए अपनी सीट बर्बाद नहीं कर सकता है. आरजेडी जिन चार सीट पर प्रत्याशी उतार रही है, वह पार्टी की परंपरागत सीट रही है.

इधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी इस प्रकरण से खासे नाराज बताए जा रहे हैं. हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान कहते हैं कि पार्टी ने नाथनगर से अजय राय को उम्मीदवार घोषित किया है. ऐसे में राजद का उम्मीदवार घोषित करना सही नहीं है. उन्होंने कहा, "हमारे साथ धोखा हुआ है. बीजेपी के इशारे पर महागठबंधन तोड़ने की कोशिश हो रही है. महागठबंधन तोड़ने वालों को जनता सबक सिखाएगी." रिजवान ने कहा कि हम, कांग्रेस और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रत्याशी को मदद करेगी.

इस बीच, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी. उन्होंने भी हम प्रत्याशी को मदद देने की घोषणा की. गौरतलब है कि हम पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल था, बाद में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल हो गया. बिहार में पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget