एक्सप्लोरर

बिहार: कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा की गोली मार कर हत्या, जानें इसके अपराध का इतिहास

2004 में पहली बार संतोष झा को हथियारों के साथ पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शुरू से ही उसके निशाने पर रोड कंस्ट्रक्शन निर्माण कंपनियां रहीं.

नई दिल्ली: करीब एक दशक से ज्यादा समय तक अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे बिहार के कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा की गोली मार कर हत्या कर दी गई. आज सीतामढ़ी जिले में कोर्ट में पेशी के दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है.

संतोष झा 26 दिसबंर 2015 को दरभंगा जिला में दो इंजीनियर की हत्या के मामले में सश्रम आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था. उसे हथियार कानून के तहत 2016 के सीतामढी थाना प्रकरण संख्या 448 के सिलसिले में आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरोज सिन्हा की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था.

इस वारदात में घायल आदेशपाल संतोष कुमार सिन्हा को इलाज के लिए एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस हत्या मामले में मोतिहारी निवासी विकास को गोलियों से भरी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अदालत और कैदियों की सुरक्षा में हुई चूक की जांच कर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि हत्या के एक मामले में संतोष झा फिलहाल जेल में था. बहुत कम समय में ही संतोष झा ने अपराध की दुनिया में अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया था. शिवहर जिले के पुरनहिया थाने का रहने वाला संतोष झा पहले नक्सली था. लेकिन बाद में धीरे धीरे उसने अपने गिरोह का विस्तार किया और गैंगस्टर बन गया. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में उसने अपना जाल फैला रखा था. पहले वो खुद को नक्सली बताकर वारदात को अंजाम दिया करता था.

2010 में जिला पार्षद नवल राय की हत्या के बाद संतोष झा का नाम अपराध की दुनिया में उभरा था. 2010 के अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव के दौरा लैंड माइंस बिछाकर इसने 5 पुलिस वालों की हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने एक के बाद एक कई वारदात को अंजाम दिया. गोपालगंज, बेलसंड, सीतामढी में रोड कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनियों को इसने निशाना बनाना शुरू कर दिया.

2004 में पहली बार संतोष झा को हथियारों के साथ पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. करीब तीन साल जेल में रहने के बाद जब वो रिहा हुआ तब उसने कई हत्याकांड को अंजाम दिया. शुरू से ही उसके निशाने पर रोड कंस्ट्रक्शन निर्माण कंपनियां रहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget