एक्सप्लोरर

JDU का घोषणापत्र जारी नहीं करेंगे नीतीश, राम मंदिर और धारा 370 पर BJP से मतभेद- सू्त्र

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के मुद्दे पर नीतीश की पार्टी और बीजेपी में मतभेद है.

पटना: लोकसभा चुनाव में तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं और चौथे चरण का चुनाव कल होने वाला है. तकरीबन सभी पार्टियों का घोषणापत्र आ गया है, लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का घोषणापत्र अभी तक नहीं आया है. अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिल रही है कि इस चुनाव में नीतीश की पार्टी घोषणापत्र जारी नहीं करेगी.

राम मंदिर और धारा 370 पर BJP से मतभेद- सू्त्र

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के मुद्दे पर नीतीश की पार्टी और बीजेपी में मतभेद है. अगर घोषणापत्र जारी हुआ तो ये मतभेद एक बार फिर सामने आए, ऐसे में बीजेपी का वोट जो जेडीयू को मिलने वाला है, उसका नुकसान जेडीयू को उठाना पड़ सकता है. यही वजह है कि जेडीयू घोषणापत्र जारी नहीं कर रहा है.

जेडीयू की सहयोगी बीजेपी ने धारा 370, कॉमन सिविल कोड और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दों को अपने घोषणापत्र में रखा है. जेडीयू की इसपर अलग राय है. नीतीश की पार्टी ने धारा 370 की रक्षा करने की कसम खाई और साथ ही राम मंदिर निर्माण का फैसला कोर्ट के हवाले छोड़ दिया. सूत्रों के अनुसार जेडीयू ने घोषणापत्र तैयार कर लिया था जिसे 14 अप्रैल को ही जारी होना था. अब वह इसे टालने के मूड में है.

चुनाव के बाद पलटी मार सकते हैं नीतीश- आरजेडी

वहीं, इस पूरे मामले पर लालू प्रसाद यादव की आरजेडी का कहना है कि जेडीयू चुनाव में इसलिए घोषणपत्र जारी नहीं कर रही है, क्योंकि ये चुनाव के बाद पलटी मार सकते हैं. आरजेडी ने बीजेपी पर तंज भी कसा है. पार्टी ने कहा है कि बीजेपी को जूडीयू से स्टांप पेपर पर लिखवा लेना चाहिए.

नीतीश ने बिहार का विकास किया, घोषणाओं की जरूरत नहीं- जेडीयू

विरोधी पार्टी घोषणापत्र जारी नहीं होने को लेकर नीतीश को घेर रहे हैं, लेकिन बीजेपी कह रही है कि कोई मतभेद नहीं साथ मिलककर मोदी को फिर पीएम बनाएंगे. वहीं जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार ने जिस तरह का विकास बिहार में किया है उससे लगता नहीं है कि घोषणाओं की जरूरत है लोगों को अपने नेता पर पूरा भरोसा है.

यह भी पढ़ें-

यूपी: गठबंधन की रैली में सांड ने मचाया उत्पात, योगी बोले 'बूचड़खानों को संरक्षण देने वालों को नंदी जी ने रौद्र रूप दिखाया'

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर बोली करकरे की बेटी- पिता ने आखिरी सांस तक की देश की रक्षा, इसका ख्याल रखें

कैंसर से जूझ रहे जेट एयरवेज के कर्मचारी ने की खुदकुशी, नहीं मिली थी सैलरी, कांग्रेस का मोदी पर निशाना

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर होगा मतदान, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget