एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, PETN विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप

यूपी विधानसभा की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. दो दिन पहले 12 जुलाई की सुबह यूपी विधानसभा के अंदर विस्फोटक मिलने का खुलासा हुआ है. फौरेंसिक जांच मे विस्फोटक मिलने की पुष्टि हुई है, हालांकि डेटोनेटर नहीं मिला है. यह विस्फोटक 150 ग्राम की मात्रा में मिला है.

लखनऊ: यूपी विधानसभा की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. दो दिन पहले 12 जुलाई की सुबह यूपी विधानसभा के अंदर विस्फोटक मिलने का खुलासा हुआ है. फौरेंसिक जांच मे विस्फोटक मिलने की पुष्टि हुई है, हालांकि डेटोनेटर नहीं मिला है. यह विस्फोटक 150 ग्राम की मात्रा में मिला है.

समाजवादी पार्टी के विधायक की सीट के नीचे मिला विस्फोटक

डेटोनेटर होने के बाद ही ये बम का रूप ले लेता है. सुबह साढ़े दस बजे सीएम योगी ने सुरक्षा को लेकर बैठक बुलाई है.  12 जुलाई की सुबह यूपी विधानसभा के अंदर विस्फोटक मिला. ये उस जगह पर रखा था जहां तमाम पार्टियों के विधायक बैठते हैं. ये विस्फोटक समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे की सीट के नीचे मिला है. मनोज ने सीएम योगी से विधानसभा की सुरक्षा और कड़ी करने की मांग की है.  PETN है इस विस्फोटक का नाम इस विस्फोटक का नाम PETN बताया जा रहा है. एफएसएल की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है. बड़ा सवाल यह है कि यह विस्फोटक अंदर कैसे पहुंचा? विधानसभा के अंदर घुसने से पहले कई सुरक्षा घेरों की तरफ से की गई जांच से गुजरना पड़ता है. विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आस पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है.  

सीसीटीवी से भी नहीं मिला कोई सुराग

विधानसभा के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों से भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे पता चल सके कि ये विस्फोटक विधानसभा भवन के अंदर कौन लाया था.  बताया जा रहा है कि विधानसभा के अंदर ये विस्फोटक नीले रंग की पॉलीथीन में रखा गया था. भवन की सभी सीसीटीवी फूटेज की जांच की जा चुकी है.

विपक्ष ने साधा योगी पर निशाना

विस्फोटक मिलने के बाद अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस के नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा है कि अगर विधानसभा के अंदर ही सुरक्षा नहीं है तो आम जनता के लिए सुरक्षा क्या होगी. उन्होंने सरकार से कड़ाई से सुरक्षा कराने की मांग की है.

क्या है पीईटीएन?

पीईटीएन बहुत शक्तिशाली प्लास्टिक विस्फोटक होता है. यह गंधहीन होता है इसलिए इसे पकड़ने में काफी मुश्किल आती हैं. खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर भी इसका पता नहीं लगा सकते. बहुत कम मात्रा में होने पर भी पीईटीएन से बड़ा धमाका हो सकता है. इसका सेना और खनन उघोग में भी इस्तेमाल किया जाता है. वह भी विशिष्ट और खास तरह के मामलों में ही पीईटीएन का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे हालात में विधानसभा तक पीईटीएन पहुंचना एक बड़ा सवाल है.

बड़ी बात यह है कि यह कोई मेटल यानी धातु नहीं होता इसलिए एक्स-रे मशीन भी इसे नहीं पकड़ पाती. यह एक रासायनिक पदार्थ होता है.  साल 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए धमाके में भी पीईटीएन का इस्तेमाल किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
'कौन से वाले पापा कहना महिला की गरिमा पर चोट', कोर्ट ने शख्स को माना दोषी
'कौन से वाले पापा कहना महिला की गरिमा पर चोट', कोर्ट ने शख्स को माना दोषी
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget