एक्सप्लोरर

संतकबीरनगर: बीस हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ धरा गया दारोगा, एंटी करप्‍शन टीम ने किया गिरफ्तार

यूपी के संतकबीरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

संतकबीरनगरः एंटी करप्‍शन टीम ने कोतवाली खलीलाबाद में तैनात दारोगा को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उसने विवेचना से नाम हटाने के नाम पर युवक से 30 हजार रुपए घूस देने की मांग की थी. एंटी करप्‍शन टीम से युवक ने इसकी शिकायत की थी. उसके बाद टीम ने प्‍लान के तहत दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबा में तैनात एसआई श्रीकांत चौबे को टीम ने मेंहदावल बाईपास के पास से रंगे हाथ पकड़ा है. दारोगा से महुली थाने में पूछताछ के बाद मुकदमा लिखने की प्रक्रिया शुरू की गई. एंटी करप्‍शन टीम के प्रभारी रामधारी मिश्र ने बताया कि गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के सरवसी निवासी शत्रुघ्‍न सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह ने एंटी करप्‍शन टीम से दारोगा श्रीकांत चौबे द्वारा विवेचना में से नाम हटाने के नाम पर 20 हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत की थी.

कोतवाली खलीलाबाद में तैनात एसआई श्रीकांत चौबे मुकदमा अपराध संख्‍या 1311/2018 आईपीसी की धारा 279, 304 के मामले में विवेचक हैं. हादसे में महिला की मौत भी हुई थी. इस मामले में दारोगा श्रीकांत चौबे शत्रुघ्‍न सिंह से विवेचना से नाम हटाने के नाम पर 50 हजार रुपए घूस मांग रहे थे. काफी मान-मनौव्‍वल के बाद 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ. आरोपी दारोगा ने पहले बीस हजार रुपए और विवेचना में मुकदमे से नाम हट जाने पर 10 हजार रुपए देने की बात कही थी.

उन्‍होंने बताया कि गरुवार को जिलाधिकारी से आदेश लेकर दो सरकारी गवाह के साथ खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास के पास घेराबंदी की गई. इसी दौरान दारोगा श्रीकांत चौबे पहुंचे. शिकायतकर्ता शत्रुघ्‍न सिंह ने पूर्व में कैमिकल से रंगे नोटों की गड्डी पाकेट से निकालकर 20 हजार रुपए घूस की रकम उन्‍हें पकड़ाई. उसी दौरान टीम ने उन्‍हें पकड़ लिया. एसआई श्रीकांत चौबे का हाथ धुलाया गया, तो लाल रंग निकलने लगा. जिससे नोट की पहचान हो गई.

दोरागा के खिलाफ महुली थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. एंटी करप्‍शन टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, देव प्रकाश रावत, मुख्‍य आरक्षी शैलेन्‍द्र कुमार राय, चन्‍द्रभान मिश्र, पुनीत कुमार सिंह, चालक शैलेन्‍द्र शामिल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget