एक्सप्लोरर

पलटने से बची अमरनाथ एक्सप्रेस, स्लीपर से टकराया इंजन

रविवार दोपहर करीब 11:50 बजे जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस बरेली की ओर आ रही थी. सीबीगंज में कलक्टरबक गंज रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा था.

नई दिल्लीः रेल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों की लापरवाही से अमरनाथ एक्सप्रेस पलटने से बाल बाल बची. कर्मचारियों ने ट्रैक पर स्लीपर रख दिया था जिससे ट्रेन का इंजन टकरा गया. लोको पायलट रामरतन की होशियारी से बड़ा हादसा होने से बच गया.

पलटने से बची अमरनाथ एक्सप्रेस, स्लीपर से टकराया इंजन

कलक्टरबक गंज रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा रविवार दोपहर करीब 11:50 बजे जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस बरेली की ओर आ रही थी. सीबीगंज में कलक्टरबक गंज रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा था. कर्मचारियों ने एक स्लीपर ट्रैक पर ही छोड़ दिया. स्टेशन मास्टर ने बिना किसी जानकारी के ट्रेन को सिग्नल दे दिया. गाड़ी की रफ्तार करीब 60-70 किमी प्रति घंटा के आसपास होगी. इसके बाद इंजन में स्लीपर फंस गया जिससे ट्रेन पलटते-पलटते बची. ट्रेन करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर रुक सकी. लोको पायलेट ने किसी तरह गाड़ी को रोक लिया लेकिन यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

पलटने से बची अमरनाथ एक्सप्रेस, स्लीपर से टकराया इंजन

अफसरों की लापरवाही से हो सकता था बड़ा हादसा रेलवे ट्रैक पर कई दिनों से काम चल रहा है. जिसमें सैकड़ों रेलकर्मी काम कर रहे है. कर्मचारियो के साथ साथ वहां पर रेल विभाग के इंजीनियर भी मौजूद रहते हैं लेकिन उन लोगों ने भी इस ओर ध्यान नही दिया जिस वजह से ट्रेन पलटने से बाल बाल बची. स्लीपर से टकराने से इंजन क्षतिग्रस्त हो गया. लापरवाही की वजह से हजारों यात्रियों की जान पर बन आई. रेलवे के अफसरों ने मामले की जांच के लिए टीम बनाई है. इस मामले में स्टेशन मास्टर, रेल पथ निरीक्षक, इंजीनियर समेत कई कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है.

गाड़ी रुकने के बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई जिसपर रेलवे में खलबली मच गई. ट्रेन को पीछे हटाकर स्लीपर को बाहर निकाला गया. करीब ढाई घंटे तक अमरनाथ एक्सप्रेस वहीं खड़ी रही. पीछे से आ रही सियालदह एक्सप्रेस को भी रोका गया. वही इस घटना के बाद डीआरएम मुरादाबाद ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता, औसत AQI 171 रहा
दिल्ली: 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता, औसत AQI 171 रहा
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
गुजरातः वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' का समापन, CM भूपेंद्र पटेल समेत ये मंत्री रहे शामिल
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget