एक्सप्लोरर

दाऊद के पैसे से मुलायम का जन्मदिन मनाने वाले आजम मेरी कुर्बानी ले लें लेकिन मेरी बेटियों को छोड़ दें: अमर सिंह

समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने बेटियों को तेजाब से नहलाने की कथित रूप से धमकी देने वाले वरिष्ठ सपा नेता आजम खां को आज चुनौती देते हुए कहा कि वह 30 अगस्त को खां के गृह जनपद रामपुर जाएंगे, उनमें हौसला हो तो अपना इरादा पूरा कर लें.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने बेटियों को तेजाब से नहलाने की कथित रूप से धमकी देने वाले वरिष्ठ सपा नेता आजम खां को आज चुनौती देते हुए कहा कि वह 30 अगस्त को खां के गृह जनपद रामपुर जाएंगे, उनमें हौसला हो तो अपना इरादा पूरा कर लें. सिंह ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा,"आजम खां ने जिस तरह मेरी बेटियों को तेजाब से नहलाने की धमकी दी है, मैं उन्हें चुनौती देता हूं. मैं 30 अगस्त को उनके जिले रामपुर जा रहा हूं. अगर उनमें दम हो तो वह मेरी कुरबानी ले लें और मेरी बेटियों को छोड़ दें." शीर्ष बीजेपी नेता से मुलाकात तय थी, मगर नहीं पहुंचे शिवपाल: अमर सिंह उन्होंने दावा किया कि खां ने एक साक्षात्कार में उनकी बेटियों के लिये धमकी भरे शब्द इस्तेमाल करते हुए कहा कि," हमें काटा जाएगा और बेटियों को तेजाब से नहलाया जाएगा." कभी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सबसे करीबी माने जाने वाले सिंह ने खां को मुलायम का 'राजनीतिक दत्तक पुत्र' करार देते हुए कहा,"मैं कहना चाहता हूं कि मुलायम और उनके बेटे अखिलेश यादव की भी बेटियां हैं. कम से कम मुलायम को तो इसकी निन्दा करनी चाहिये थी और आजम खां से बात करनी चाहिये थी." आजम पर अमर का हमला, कहा- मेरी कुर्बानी ले लेना, दैत्य आज़म खान अपनी प्यास बुझा लेना उन्होंने समाजवादी पार्टी को 'नमाजवादी पार्टी' करार देते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो देश के बंटवारे के वक्त भी कोई दंगा नहीं हुआ था लेकिन पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में खां उस क्षेत्र के प्रभारी रहे तब वहां फसाद भी हुआ. सिंह ने कहा कि खां ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय माफिया सरगना दाऊद इब्राहीम और अबू सलेम के पैसे से मुलायम का जन्मदिन मनाया था. जानें कब-कब अखिलेश यादव पर हमलावर हुए अमर सिंह, कभी उनका बचपन तो कभी याद दिलाए अपने किए काम सिंह ने रामपुर के मौलाना मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के लिये जुटाये गये धन की जांच की मांग भी की. उन्होंने कहा,"गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल को जौहर विश्वविद्यालय के लिये धन कैसे इकट्ठा किया गया, इसकी जांच करनी चाहिये. आखिर कैसे कोई व्यक्ति किसी विश्वविद्यालय का आजीवन कुलपति हो सकता है." अमर सिंह के आरोप पर आजम खान की दो टूक, कहा- शोहरत पाने के लिए इस ओछे स्तर पर ना उतरा जाए सिंह ने कहा कि वह इस सिलसिले में राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात करेंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश द्वारा इटावा में अंकोरवाट की तर्ज पर भगवान विष्णु का शहर बसाने की योजना के बारे में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवायीं वे मंदिर बनाने की बात करते हैं. अखिलेश ने अपने पिता की उपेक्षा की, अपनी मां के साथ बुरा बर्ताव किया. उन्हें लोहिया की विचारधारा को पढ़ना चाहिये. अमर सिंह का फूटा गुस्सा, अखिलेश को नमाजवादी पार्टी का अध्यक्ष तो आजम को बताया राक्षस सिंह ने एक सवाल पर कहा कि सपा उन्हें अवसरवादी कहती है लेकिन क्या यह सच नहीं है कि समूचा यादव कुनबा इस वक्त राजनीति में है और मेरे परिवार का कोई भी सदस्य सियासत में नहीं है. आजम खां और उनका बेटा विधायक हैं, उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य हैं और वे मुझे अवसरवादी कहते हैं. उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिये प्रचार करेंगे. इसके लिये इस पार्टी में शामिल होना जरूरी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget