एक्सप्लोरर

प्रयागराज में पहला कत्ल: फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो कत्ल का है. साफ साफ दिख रहा है कि कत्ल किया गया है. पुलिस अब वीडियो के आधार पर कातिलों की तलाश में जुट गई है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में दुर्गापूजा पंडाल के बाहर एक शख्स को फ़िल्मी अंदाज़ में मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार अज्ञात बदमाशों ने पहले तो दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और उसके बाद उस पर बम भी फेंके.

घटना दुर्गा पूजा पंडाल के गेट के ठीक बाहर मेला स्थल पर हुई. फायरिंग और बमबाजी की सनसनीखेज वारदात से वहां भगदड़ मच गई और देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु अपना सामान छोड़कर जान बचाने के लिए इधर - उधर भागने लगे.

फ़िल्मी अंदाज़ में अंजाम दी गई क़त्ल की यह सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी में सभी चारों बदमाशों के चेहरे और उनकी करतूत साफ़ नजर आ रही है.

मौत के घाट उतारा गया नीरज वाल्मीकि हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ दर्जन भर से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज थे. वह तकरीबन डेढ़ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था. आशंका जताई जा रही है कि नीरज का क़त्ल गैंगवार में वर्चस्व की जंग या फिर आपसी रंजिश में किया गया है.

पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

इलाहाबाद के कैंट इलाके की राजापुर कालोनी में रेडियो स्टेशन के सामने पार्कनुमा जगह पर पिछले कई सालों से दुर्गापूजा का आयोजन होता है. इलाके का हिस्ट्रीशीटर नीरज वाल्मीकि दुर्गापूजा कमेटी का अध्यक्ष है. मंगलवार की रात नीरज पंडाल गेट के बाहर कैम्पस में ही मेला स्थल पर बैठा था, तभी लाल टोपी पहने एक युवक ने उससे हाथ मिलाया.

हाथ मिलाने के बाद उस युवक ने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. लोग जब तक कुछ समझते टोपी पहने हमलावर के दो और साथियों ने भी नीरज पर गोलियां बरसाईं, जबकि एक अन्य युवक ने बम पटके. वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश मौके से भाग निकले.

बम फूटते ही घटनास्थल पर चारों तरफ धुंआ फ़ैल गया था. इस सनसनीखेज वारदात में एक हमलावर भी घायल हुआ है. हिस्ट्रीशीटर नीरज का क़त्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. फायरिंग होते ही पूजा पंडाल में अफरा तफरी मच गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget