एक्सप्लोरर

प्रयागराज: नहीं बदलेगा इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का नाम, सरकार की मंशा पर फिरा पानी

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का नाम अब नहीं बदला जाएगा. यूनिवर्सिटी द्वारा नाम बदले जाने का प्रस्ताव भेजे जाने से इन्कार किये जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में जाना तय हो गया है.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। पूरब के आक्सफोर्ड के नाम से मशहूर इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की केंद्र सरकार की मंशा को बड़ा झटका लगा है. तकरीबन 135 साल पुरानी इस यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद के सभी सदस्यों ने नाम बदले जाने को गैर जरूरी बताते हुए इस प्रस्ताव के खिलाफ अपनी राय जाहिर की है.

कार्य परिषद के जिन 12 सदस्यों ने ई-मेल के जरिये अपनी राय दी है, सभी ने नाम नहीं बदलने को कहा है. कार्य परिषद के सदस्यों की राय के साथ यूनिवर्सिटी ने अपनी सिफारिश मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दी है. यूनिवर्सिटी द्वारा नाम बदले जाने का प्रस्ताव भेजे जाने से इन्कार किये जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में जाना तय हो गया है.

प्रयागराज: नहीं बदलेगा इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का नाम, सरकार की मंशा पर फिरा पानी

हालांकि, मंत्रालय अब भी वीटो का इस्तेमाल कर नाम बदल सकता है, लेकिन कोरोना की महामारी और लॉकडाउन की बंदिशों में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू किये जाने के उतावलेपन पर हुई किरकिरी के बाद ऐसा होना फिलहाल मुमकिन नहीं नजर आ रहा है.

गौरतलब है कि, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पिछले दिनों इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कार्य परिषद के सदस्यों की राय लेकर इसका नाम बदले जाने का प्रस्ताव भेजने को कहा था. इस पर यूनिवर्सिटी ने सभी 15 सदस्यों को ई-मेल भेजकर दो दिनों में अपनी राय देने को कहा था. इस पर जहां खूब सवाल उठे थे, वहीं सियासी कोहराम भी मचा था.

प्रयागराज: नहीं बदलेगा इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का नाम, सरकार की मंशा पर फिरा पानी

समाजवादी पार्टी के एमएलसी वासुदेव यादव ने इस मामले में राष्ट्रपति को चिट्ठी भेज दी थी. कयास यह लगाए जा रहे थे कि सदस्य सरकार की मंशा को अपनी राय के जरिये पूरा कर सकते हैं, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा. विपक्षी पार्टियों और छात्रों व टीचर्स ने कार्य परिषद सदस्यों की राय से इत्तफाक जताया है और उन्हें इस तरह की राय देने के लिए शुक्रिया अदा किया है. ज्यादातर लोगों का मानना था कि यह गैरजरूरी है और इससे इस पुरानी यूनिवर्सिटी की पहचान प्रभावित होगी.

वाराणसी: BHU में जारी है ऑनलाइन क्लास, कोरोना को आधार बनाकर शोध का विषय बनाने की तैयारी

अयोध्या: जावेद अख्तर पर भड़के इकबाल अंसारी, बोले- लाउडस्पीकर के गाने की बदौलत खाते-कमाते रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget