एक्सप्लोरर

यूपी को मोदी से कुछ नहीं मिला, न रोज़गार, न मेट्रो, न हाईवे, सिर्फ चारों तरफ गंदगी- अखिलेश

ABP न्यूज़ से अखिलेश ने कहा कि पिछले चार साल यानि कि पांच बजट में मोदी सरकार ने यूपी के लिए कुछ भी नहीं किया. उन्होंने कहा कि यूपी में न तो रोजगार मिला, न तो मेट्रो मिली और न तो कहीं पर हाईवे बना.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर करारा हमला बोला है. एबीपी न्यूज़ से अखिलेश ने कहा कि पिछले चार साल यानि कि पांच बजट में मोदी सरकार ने यूपी के लिए कुछ भी नहीं किया. उन्होंने कहा कि यूपी में न तो रोजगार मिला, न तो मेट्रो मिली और न तो कहीं पर हाईवे बना. विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने किसानों का कर्जा माफ करने को कहा था लेकिन इस समय प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है.

अखिलेश ने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छता अभियान चलाया लेकिन यूपी में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है. एसपी अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ पर भी हमला किया. उन्होंने सीतापुर में कुत्तों के काटने पर हुई बच्चों की मौत पर कहा कि राज्य सरकार बच्चों को कुत्तों से भी नहीं बचा पा रही है. इसी तरह अगर कुशीनगर में रेलवे क्रॉसिंग लाइन पर पुल बना होता तो कई बच्चों की जान बच सकती थी.

अखिलेश ने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों लोगों को रोजगार देने का वादा किया लेकिन इस समय बेरोजगारी चरम पर हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी पीढ़ी भी आ सकती है जिसे कभी रोजगार का मौका ही ना मिले. बीजेपी ने देश के युवाओं के सपनों को तोड़ा है. उन्होंने कहा कि देश तो अमीर हो रहा है लेकिन जनता गरीब होती जा रही है.

एसपी नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता में बीजेपी के खिलाफ बहुत गुस्सा है. गोरखुर की जनता नाराज थी इसलिए उन्होंने बीजेपी को वहां हरा दिया. गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी की हार जनता की नाराजगी का परिणाम है. उन्होंने के कहा कि लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता है उसे जनता पलट कर जवाब देती है.

बीजेपी ने कहा कि अच्छे दिन लाएंगे, लेकिन कहां हैं अच्छे दिन. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने अच्छे दिन का वादा पूरा नहीं किया. नोटबंदी के बाद कई लोगों के व्यापार खत्म हो गए. उन्होंने कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का है. वहीं अखिलेश राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचते दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री होगा.

दोस्तों से मिलने जा रहा कर्नाटक

बता दें कि अखिलेश कल कर्नाटक में एचडी कुमारास्वामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसपर उन्होंने कहा कि कर्नाटक का शपथ ग्रहण समारोह राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. मै वहां पर कुमारास्वामी को बधाई देने जा रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कर्नाटक से पढ़ाई की है तो मैं अपने इंजीनियरिंग के दोस्तों से मुलाकात करूंगा और दक्षिण भारत के भोजन का आनंद लूंगा.

खाली कर दूंगा सरकारी बंगला

सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करना होगा. अखिलेश के पास भी सरकारी बंग्ला है. घर खाली करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "मैंने दो साल का समय मांगा है जैसे ही घर बन जाता है, मैं ये घर खाली कर दूंगा. मेरा खुद का घर नहीं है. मैंने अपना घर नहीं बनाया है. मैं अपने लिए और मुलायम सिंह यादव दोनों के लिए घर ढूंढ रहा हूं. अगर मुझे किराए का मकान मिल जाए तो घर खाली कर दूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget