एक्सप्लोरर

आगरा बस हादसा: पहली जांच का निष्कर्ष, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के हुई यूपी रोडवेज की बस दुर्घटना में 29 यात्रियों की जान चली गयी और 18 अन्य घायल हो गये. एतमादपुर में बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नाले में जा गिरी. बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी और उसमें लगभग 50 यात्री सवार थे.

लखनऊ: आगरा में सोमवार को हुई बस दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए गठित समिति द्वारा रिपोर्ट तैयार किये जाने के बीच प्रथमदृष्टया यह निष्कर्ष निकल कर आया है कि तेज रफ्तार से बस चला रहे ड्राइवर को संभवत: झपकी लग गयी थी और इसी कारण इतना बड़ा हादसा हुआ.

आगरा की अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) निधि श्रीवास्तव ने संपर्क करने पर कहा, 'तड़के हुई दुर्घटना में जिन कुछ यात्रियों की जान बच गयी, उन्होंने अधिकारियों को बताया कि ड्राइवर को संभवत: झपकी लग गयी थी.'

उन्होंने जीवित बचे यात्रियों से मिली जानकारी के हवाले से कहा, 'जिस समय हादसा हुआ, अधिकांश यात्री सोये हुए थे इसलिए उन्हें दुर्घटना की असल वजह का पता नहीं है. उन्हें सिर्फ इतना याद है कि अचानक बस हवा में उछली और जबर्दस्त टक्कर की आवाज आयी. उसके बाद यात्रियों ने खुद को पानी में पाया.'

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए गठित समिति रिपोर्ट तैयार कर रही है और इसके बुधवार तक सौंपे जाने की उम्मीद है.

समिति में परिवहन आयुक्त, आगरा के मंडलायुक्त और एक पुलिस महानिरीक्षक मौजूद हैं. मुख्यमंत्री ने उन्हें 24 घंटे में दुर्घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

अपर मुख्य सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया, ‘‘समिति से कहा गया है कि वह दुर्घटना की वजह पर तो रिपोर्ट दे, साथ ही दीर्घकालिक उपाय भी सुझाये ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके.’’

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार विशेषकर तड़के और रात में तेज रफ्तार के खतरों को लेकर पहले भी आगाह कर चुके हैं.

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के हुई यूपी रोडवेज की बस दुर्घटना में 29 यात्रियों की जान चली गयी और 18 अन्य घायल हो गये. एतमादपुर में बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नाले में जा गिरी. बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी और उसमें लगभग 50 यात्री सवार थे.

मऊ जेल प्रशासन की पोल खोल देने वाला वीडियो वायरल, कैदी ने लगाया धन उगाही का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget