एक्सप्लोरर

पटना: हड़ताली सफाईकर्मियों पर प्रशासन सख्त, कई को बर्खास्त करने के दिए आदेश

पटना में सफाई कर्मियो की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही. आज सफाईकर्मियों ने सफाई कर रहे दूसरे कर्मचारियों के साथ मारपीट की. जिलाधिकारी ने सड़क पर कूड़ा-कचरा या मरे हुए जानवर फेंकने वाले कर्मियों को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं.

पटना: पटना नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल का आज छठा दिन है. हालात अब ये हो गए हैं कि सफाईकर्मी खुद तो सफाई कर नहीं रहे बल्कि प्रशासन के द्वारा सफाई करने वालों को मार पीट कर भगा दे रहे हैं. सफाई कर्मचारियों जत्था बनाकर उन जगहों पर गंदगी फैला रहे हैं जहां दूसरे कर्मचारी सफाई कर रहे हैं.

हड़ताल पर चल रहे सफाईकर्मियों ने कई इलाकों में सीवेज को जाम किया गया जिससे गंदा पानी सड़कों पर निकल रहा है. सफाई कर्मचारियों की बात सरकार मान नहीं रही और कर्मचारी हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं है. ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने पहले तो सफाई करवाई लेकिन इन हड़ताली कर्मचारियों का खौफ इस कदर बढ़ गया कि सड़कों पर डीएम को तैनात करना पड़ रहा है.

पटना के डीएम कुमार रवि के निर्देश पर आज नगर निगम के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण सफाई के वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत आज शाम पांच बजे दो टीमों को बुलाया गया. सफाई अभियान टीम के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, वीडियोग्राफर, पुलिस पदाधिकारी, जेसीबी मशीन और कूड़ा उठाने वाले वाहनों के साथ श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल से निकल कर गांधी मैदान की चारों तरफ होते हुए बोरिंग रोड, एक्जीविशन रोड, डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड और पाटलिपुत्र अंचल में कूड़े के लगे अंबारों को उठाकर डम्पिंगयार्ड में डाला गया.

छह रोड स्वीपिंग मशीन से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी, वीडियोग्राफर, नगर निगम के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज सुबह से ही इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल मार्ग, वीरचंद पटेल मार्ग से पटना हाईकोर्ट, हाईकोर्ट से सचिवालय, इको पार्क, राजभवन होते हुए पटना जू, तक और शहर के प्रमुख स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया.

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले और सड़क पर कूड़ा-कचरा या मरे हुए जानवर फेंकने वाले कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल बर्खास्त किया जाए. वहीं सफाई अभियान में अड़ंगा डालने के आरोप में सफाई निरीक्षक बांकीपुर अंचल सतीश मिश्रा सहित 12 सफाई निरीक्षकों को निलंबित किया गया है.

ये भी पढ़ें

रेलवे लोको पायलट ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल यात्री को बचाने के लिए ट्रेन को रिवर्स में चलाया पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों का नया डेथ वारंट जारी करने से किया इंकार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget