News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मेरठ: सैन्य सम्मान के साथ निकली शहीद अजय की अंतिम यात्रा, लगे ‘भारत माता की जय’के नारे

बता दें कि मंगलवार की सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई. इससे पहले, पश्चिम उप्र सब एरिया कमांडर मेजर जनरल पी एस साई, सैन्य अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर एस सी गुप्ता और 18 गढ़वाल के कमान अधिकारी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी.

Share:

मेरठ: पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सेना की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहीद हुए मेरठ के जवान अजय कुमार की अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह सैन्य सम्मान के साथ छावनी से निकली.

शहीद अजय का पार्थिव शरीर सोमवार को देर रात सैन्य अस्पताल लाया गया. मंगलवार की सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई. इससे पहले, पश्चिम उप्र सब एरिया कमांडर मेजर जनरल पी एस साई, सैन्य अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर एस सी गुप्ता और 18 गढ़वाल के कमान अधिकारी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी.

उसके बाद ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद अजय कुमार अमर रहें’ के नारे के बीच, शहीद अजय के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन में रखकर सैन्य अस्पताल से अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया.

शहीद के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सेना के 18 गढ़वा रेजीमेंट को दी गई है. पूरी व्यवस्था को रेजीमेंट के कमान अधिकारी स्वयं देख रहे हैं.

सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग, शहीद अजय के अंतिम दर्शनों के लिए खड़े थे. रास्ते पर वाहनों से आने जाने वाले लोगों ने भी वाहन रोक कर अजय की शहादत को नमन किया.

Published at : 19 Feb 2019 12:45 PM (IST) Tags: meerut Terror Attack UP news pulwama Attack ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप

टॉप स्टोरीज

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम

JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'