News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'तीन तलाक अध्यादेश' मुस्लिम महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ेगा: विजया रहाटकर

विजया रहाटकर ने कहा कि तीन तलाक पर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है. यह पहल आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ने की है. महिलाएं जागरूक हुई हैं. वे अब अन्याय के खिलाफ खड़ी हो रही हैं.

Share:
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रहाटकर ने बुधवार को कहा कि तीन तलाक पर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है. यह पहल आठ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ने की है. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केवल कानून बनाने से ही समस्या समाप्त नहीं होती, इसके लिए सहमति बनाया जाना आवश्यक है. वोहरा समुदाय के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति इसी संदर्भ में देखी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक हुई हैं. वे अब अन्याय के खिलाफ खड़ी हो रही हैं. उन्होंने देश की बीजेपी सरकार को आम जनता के हितों में सबसे ज्यादा काम करने वाली सरकार बताया. उन्होंने कहा कि देश के 19 प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है. हमारी सरकार देश भर में अच्छा काम कर रही है. आज देश के सभी बूथों पर बीजेपी महिला कार्यकर्ता काम कर रही हैं. हमने यह तय किया है कि बीजेपी महिला मोर्चा के संगठन को और मजबूत करेंगे और प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 5 महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी. रहाटकर ने कहा कि मुद्रा योजना में महिलाओं को फायदा मिल रहा है. यह केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं जिससे आज महिलाएं सशक्त हो रही हैं. इससे पहले उनके आगमन पर लखनऊ में बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने एक बाइक रैली निकाली. बाइक और स्कूटी पर सवार होकर महिलाओं ने बीजेपी और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए.
Published at : 19 Sep 2018 08:36 PM (IST) Tags: Muslim Women Triple Talaq UP news PM Narendra Modi Lucknow ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'

Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद

Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद

टॉप स्टोरीज

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान

CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें