एक्सप्लोरर

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में किए गए 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी की योगी सरकार ने 25 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं. यूपी में पुलिस लगातार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का अभियान चलाए हुए है लेकिन फिर भी अपराधी बेखौफ दिखाई देते हैं. अब देखना होगा कि इस नई कवायद का कितना फायदा आने वाले दिनों में दिखाई देगा.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बाद पुलिस महकमे में पहला बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये. इनमें अयोध्या, आगरा, मथुरा और रामपुर सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं.

प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार की ओर से शुक्रवार देर रात जारी तबादला सूची में आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित पाठक भी शामिल हैं, जिन्हें मुरादाबाद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है. वह जे रविन्द्र कुमार की जगह लेंगे, जिन्हें डीआईजी—एसआईटी बनाकर लखनऊ भेजा गया है. अयोध्या के एसएसपी जोगेन्द्र कुमार को आगरा का एसएसपी बनाया गया है.

पुलिस अधीक्षक जौनपुर आशीष तिवारी अब अयोध्या के नये एसएसपी होंगे, जबकि गोरखपुर पीएसी में तैनात शलभ माथुर अब मथुरा के एसएसपी होंगे. एलआईयू एसपी विपिन कुमार मिश्रा को जौनपुर का एसएसपी बनाया गया है. सोनभद्र पीएसी में तैनात रमेश को फतेहपुर का कप्तान बनाया गया है.

पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) प्रयागराज, अजयपाल को रामपुर का एसपी, बलरामपुर एसपी अनुराग आर्य को मऊ का एसपी, जीआरपी, प्रयागराज के एसपी हिमांशु कुमार अब सुल्तानपुर के नये एसपी होंगे. वह अनुराग वत्स का स्थान लेंगे, जिन्हें कानपुर देहात का एसपी बनाकर भेजा गया है.

पीएसी मिर्जापुर में तैनात अवधेश कुमार पाण्डेय को मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. एलआईयू लखनऊ में एसपी श्रीपति मिश्र को देवरिया का एसपी नियुक्त किया गया है. साइबर क्राइम लखनऊ में एसपी सुनीति अब औरैया की एसपी होंगी. एसटीएफ का बेहतर पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के इरादे से चार जोन में तीन और पुलिस अधीक्षक तैनात किये गये हैं, जो एसटीएफ का नेतृत्व संभालेंगे.

वाराणसी और मेरठ में एसपी एसटीएफ तैनात किये गये हैं जबकि लखनऊ के दो जोन में एक-एक एसएसपी एसटीएफ होंगे. चारों जोनल एसटीएफ प्रमुख सीधे आईजी एसटीएफ को रिपोर्ट करेंगे. सत्यार्थ अनिरुद्ध को लखनऊ में एसटीएफ का एसएसपी नियुक्त किया गया है. मिर्जापुर के एसपी रहे अमित कुमार को वाराणसी में एसटीएफ का एसपी नियुक्त किया गया है. झांसी पीएसी में तैनात कुलदीप नारायण अब मेरठ में एसटीएफ की कमान संभालेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
अलीगढ़: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, FIR ना होने पर उठे सवाल
अलीगढ़: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, FIR ना होने पर उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
Embed widget