News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

कानपुर रेल हादसा: खचाखच भरी थी इंदौर से चली ट्रेन!

Share:

इंदौर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास हादसे का शिकार हुई इंदौर-पटना राजेंद्र नगर एक्सप्रेस रेलगाड़ी जब इंदौर से चली थी, तब गाड़ी का हर डिब्बा खचाखच भरा हुआ था. यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा थी, इसीलिए वातानुकूलित श्रेणी का एक अतिरिक्त डिब्बा लगाना पड़ा था. यह जानकारी रेल विभाग से जुड़े सूत्रों ने दी है.

इंदौर से सीधे पटना जाने वाली राजेंद्र नगर एक्सप्रेस एकमात्र रेलगाड़ी है, जो सप्ताह में एक बार हर शनिवार को इंदौर से चलकर रविवार शाम पटना पहुंचती है. यही कारण है कि पूर्वाचल और बिहार के लोग इस गाड़ी में यात्रा करने को प्राथमिकता देते हैं. इसीलिए इस गाड़ी में मौसम कोई भी हो, भारी भीड़ रहती है.

2016_11$img20_Nov_2016_PTI11_20_2016_000018B

इंदौर से सवार हुए थे 1266 लोग

बीते शनिवार दोपहर को यह गाड़ी जब यहां से रवाना हुई तो लगभग हर डिब्बा खचाखच भरा हुआ था. रेल विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस गाड़ी में इंदौर से 1266 लोग सवार हुए थे, जिनमें शयनयान श्रेणी में 518, वातानुकूलित डिब्बों में 308, सामान्य में 400 और विकलांग डिब्बे में 40 यात्री थे.

रतलाम रेल मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जीतेंद्र जयंत ने बताया,"अमूमन यह गाड़ी 22 डिब्बों की होती है, मगर शनिवार को इसमें 23 डिब्बे थे. वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त डिब्बा लगाया गया था. इसके अलावा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 12, सामान्य चार और दो एसएलआर के डिब्बे थे."

450 यात्रियों की वेटिंग लिस्ट

पूवरेत्तर सांस्कृतिक संस्थान के महासचिव ए. के. झा ने बताया, "बिहार और पूर्वाचल के लोग इसी गाड़ी से सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं. शनिवार को शयनयान श्रेणी में 450 यात्रियों की वेटिंग लिस्ट थी. इसी बात से भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है. यही हाल सामान्य डिब्बों का था."

झा के अनुसार, "इंदौर और आएसपीस के औद्योगिक क्षेत्रों में पूर्वांचल व बिहार के लोग बड़ी संख्या में नौकरी करते हैं. वहीं कई परिवारों के सदस्य छठ मनाने के लिए यहां आए हुए थे. छठ मनाकर लौट रहे लोगों के अलावा उन लोगों की भी संख्या ज्यादा थी, जो 21 नवंबर को होने वाले विवाह समारोहों में हिस्सा लेने जा रहे थे. जो डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनमें भी इंदौर से गए लोगों की संख्या ज्यादा थी."

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की तादाद में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे. हर किसी के चेहरे पर चिंता की लकीरें थीं और सभी ने रेल अधिकारियों से वास्तविक ब्योरा चाहा, मगर अधिकांश को निराशा ही हाथ लगी. क्योंकि रेल प्रशासन तक घायलों की जो सूची आई है, उसमें चार इंदौर और चार देवास के यात्री हैं.

PTI11_20_2016_000094B

इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 115 से ज्यादा लोगों की मौत

कानपुर देहात जिले के पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे कल देर रात करीब तीन बजे पटरी से उतर गए. हादसे में 115 यात्रियों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों में से आधे से ज्यादा की हालत गंभीर बतायी जा रही है. संदेह है कि भीषण रेल दुर्घटना का कारण टूटी पटरी है. यह हाल के वषरें में हुआ सबसे भीषण ट्रेन हादसा है.

हादसा देर रात तीन बजे के आसपास हुआ. दुर्घटना के दौरान पटना जा रही यह ट्रेन तेज झटके के साथ रूकी और शयनयान श्रेणी के चार डिब्बे एस-1-2-3-4 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इन डिब्बों में सैकड़ों की संख्या में लोग थे. इन चार डिब्बों में से एस-1 और एस-2 एक-दूसरे में घुस गए जबकि एस-3 और एस-4 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं. हादसे में इन्हीं डिब्बों से सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए हैं. हालांकि वातानुकुलित श्रेणी के एसी-3 का एक डिब्बा भी क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन यहां हताहतों की संख्या अपेक्षाकृत कम है.

सेना, एनडीआरएफ और राज्य पुलिस की मदद से रेलवे कर्मचारी खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं. हालांकि समय बीतने के साथ-साथ हादसे में मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. शाम तक 110 शवों को कानपुर देहात के मति अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है.

DGP

मृतकों की संख्या 115 से ज्यादा

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने कहा कि मृतकों की संख्या 115 से ज्यादा हो गयी है. मृतकों में से 43 लोगों की पहचान हुई है. इनमें से 20 उत्तर प्रदेश, 15 मध्यप्रदेश, छह बिहार और महाराष्ट्र तथा गुजरात से एक-एक यात्री हैं.

अधिकारियों ने कहा कि पहचान के बाद 27 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है और उन्हें परिजनों को सौंपा जा रहा है. शवों को ले जाने के लिए परिजनों को एम्बुलेंस सेवा मुहैया करायी जा रही है. मृतकों में बिहार रोहतास से बीएसएफ कर्मी प्रभु नारायण सिंह, अनिल किशोर और उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल झांसी निवासी लखन सिंह शामिल हैं.

अखिलेश ने ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों को 5 लाख रूपये की मदद का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात में आज हुए इंदौर पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद की घोषणा की जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास पचास हजार रूपये देने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि मामूली रूप से घायल लोगों को मुख्यमंत्री ने पच्चीस पच्चीस हजार रूपये की मदद का ऐलान किया है.

modi-580x3951-580x395

रेल हादसे पर मोदी ने जताया अफसोस, किया अनुग्रह राशि का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हुए पटना-इंदौर एक्सप्रेस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने पर गहरा अफसोस जाहिर किया और मृतकों के परिजन तथा घायलों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पटना-इंदौर एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण हुई मौतों को लेकर हो रहे दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं.’’

मोदी ने कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु खुद स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी प्रार्थनाएं इस त्रासद रेल दुर्घटना में घायल हुए लोगों के साथ हैं. मैंने सुरेश प्रभु से बात की है. वह इस स्थिति पर गहरी नजर बनाए हुए हैं.’’

उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रूपये और गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों के लिए पचास-पचास हजार रूपये देने का ऐलान किया.

Shivraj Singh Chouhan

ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मध्यप्रदेश सरकार देगी दो-दो लाख रपये

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानपुर देहात जिले में इंदौर पटना एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने की दुर्घटना में मारे गए उनके राज्य के लोगों के परिवारों के लिए दो दो लाख रूपए तथा घायलों के लिए 50-50 हजार रूपए के मुआवजे की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री के प्रेस सहायक एच एल चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए दुर्घटनास्थल पुखराया जाने का निर्देश भी दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के छत्तरपुर और दतिया जिलों से बचाव टीमें दुर्घटनास्थल पर भेजी गयी हैं. हादसे में जख्मी हुए मध्यप्रदेश के ट्रेन यात्रियों का मुफ्त इलाज किया जाएगा. चौधरी के अनुसार चौहान ने मुख्य सचिव बी पी सिंह, पुलिस महानिदेशक रिषि कुमार शुक्ला और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की एवं स्थिति का जायजा लिया.

Published at : 20 Nov 2016 06:46 PM (IST) Tags: Indore-Patna Express 2017 UP election Kanpur uttar Pradesh
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद, मनीष रिहा, कांग्रेस बोली- बीजेपी इच्छाधारी नाग

Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद, मनीष रिहा, कांग्रेस बोली- बीजेपी इच्छाधारी नाग

अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...

अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...

Gonda News: रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, सैकड़ों युवाओं को बनाया शिकार, केस दर्ज

Gonda News: रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, सैकड़ों युवाओं को बनाया शिकार, केस दर्ज

अरविंद केजरीवाल बरी, AIMIM की मांग- अब नया कानून लाए केंद्र सरकार, तय हो जिम्मेदारी

अरविंद केजरीवाल बरी, AIMIM की मांग- अब नया कानून लाए केंद्र सरकार, तय हो जिम्मेदारी

Holi 2026: होली से पहले दी जाएगी इन कर्मचारियों को सैलेरी, CM योगी सख्त ऑर्डर, छुट्टियों में भी बदलाव

Holi 2026: होली से पहले दी जाएगी इन कर्मचारियों को सैलेरी, CM योगी सख्त ऑर्डर, छुट्टियों में भी बदलाव

टॉप स्टोरीज

ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए

ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

Friday Box Office Live: फ्राइडे को 'ओ रोमियो' कर रही कमाल, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों के 1 बजे तक का कलेक्शन

Friday Box Office Live: फ्राइडे को 'ओ रोमियो' कर रही कमाल, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों के 1 बजे तक का कलेक्शन

अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल

अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल