News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

यूपी: 500-1000 के पुराने नोट से जमा कर सकते हैं बिजली के बिल और वाटर टैक्स

Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर आम जनता 500 और 1,000 रुपये के नोट को बदलने के लिए शुक्रवार को भी बैंको के बाहर लंबी कतारों में खड़ी है, वहीं दूसरी ओर यूपी पॉवर कार्पोरेशन ने अपने ग्राहकों को बिजली बिल जमा कराने में पुराने नोटों का प्रयोग करने की छूट दी है. पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, पुराने नोट से बिजली बिल जमा करने के निर्देश सभी बिलिंग सेंटरों को जारी किए गए हैं.

कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ए. पी. मिश्रा के मुताबिक, "बिजली बिल में 1,000 और 500 रुपये के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए बिलिंग सेंटरों को आज रात 12 बजे तक खुलने के निर्देश दिए गए हैं." उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय से पुराने नोट स्वीकार करने की अनुमति मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि 10 हजार रुपये तक के बिजली बकायेदारों के कनेक्शन न कटे तो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अफसर बिजली बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ यह भी तय करें कि उन्हें किसी तरह से बिजली आपूर्ति न मिल पाए. इसके लिए इलाके में लगातार निगरानी करनी होगी.

यूपी: पुराने नोटों से जमा किए जा सकेंगे वाटर टैक्स

उत्तर प्रदेश के लोग 500 और 1000 रुपये के पुरानों नोटों से वाटर टैक्स जमा कर सकेंगे. नगर विकास विभाग के विशेष कार्याधिकारी उमा शंकर सिंह ने गुरुवार को इस बारे में आदेश जारी किया. विशेष कार्याधिकारी ने केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास के ट्वीट के आधार पर वाटर टैक्स और बिजली के बिल के भुगतान में पुराने बड़े नोट 11 नवंबर की मध्यरा़त्रि तक स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं.

प्रदेश के नगर विकास विभाग ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, निदेशक, स्थानीय निकाय, नगर आयुक्तों, जलकर महाप्रबंधकों, महाप्रबंधक, जल संस्थान, चित्रकूट धाम मंडल तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को परिपत्र प्रेषित कर दिया है.

Published at : 11 Nov 2016 07:43 PM (IST) Tags: 000 notes Rs 1 Rs 500 2017 UP election uttar Pradesh
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan Time in Delhi: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल

Chandra Grahan Time in Delhi: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल

Dehradun News: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ

Dehradun News: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ

बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?

बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?

Shimla News: 'ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे हिमाचल के नागरिक सुरक्षित', बोले- हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन

Shimla News: 'ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे हिमाचल के नागरिक सुरक्षित', बोले- हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन

Chandra Grahan 2026: सूतक काल लगते ही लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर के कपाट बंद, श्रद्धालुओं से की ये अपील

Chandra Grahan 2026: सूतक काल लगते ही लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर के कपाट बंद, श्रद्धालुओं से की ये अपील

टॉप स्टोरीज

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में 7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच देर रात गोलीबारी! अफगान सेना बोली- हमारे कब्जे में  7 पोस्ट, 3 सैनिक मारे

T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा

शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा

'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस

'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस