By: ABP News Bureau | Updated at : 04 Sep 2016 04:30 PM (IST)
वाराणसी: यूपी के वाराणसी में स्थित डीजल रेल इंजन कारखाना से हुई लाखों की चोरी का खुलासा हो गया है. 35 लाख रुपए से अधिक की कीमत के कॉपर पाईप की चोरी खुलासा करते हुए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ ने 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

36 बोरो में पकड़े गए कॉपर पाइप
आपको बता दें कि रेल इंजन में लगाये जाने वाले कॉपर पाईप की चोरी का खुलासा 21 मार्च 2016 को मडुआडीह रेलवे स्टेशन पर 36 बोरो में पकड़े गए कॉपर पाइप के बाद हुआ था. इसे लेकर आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र श्रीवास्तव ने डीजल रेल कारखाना से कॉपर पाईप निकालने वाले दो सफाई कर्मचारियों को शनिवार को मीडिया के सामने पेश किया.
रुस्तम अली ने बनाई इसकी योजना
आरपीएफ के मुताबिक अति संवेदनशील क्षेत्र से बेहद कीमती रेल इंजन में लगाये जाने वाले कॉपर पाईप को डीजल रेल कारखाना से बाहर निकालने की योजना डीरेका भण्डार डिपो में कार्यरत मोहम्मद रुस्तम अली ने बनायीं थी.
फिर किया योजना का खुलासा
जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि, मोहम्मद रुस्तम अली ने पहले अस्थाई सफाई कर्मचारियों रमपत और सुनील को रुपयों के लालच देकर डीरेका भण्डार डिपो में सफाई करने का ऑफर दिया. इसके बाद मोहम्मद रुस्तम अली ने अपनी बनायीं योजना का खुलासा अस्थायी सफाई कर्मचारियों रमपत और सुनील से किया. कॉपर पाईप कारखाने से बाहर निकालने की योजना को इन दोनों कर्मचारियों ने स्वीकार कर लिया.
ऊपर से भर देते थे गंदे कूड़े
खबरों की मानें तो रुस्तम अली पहले कॉपर की छोटी पाईप को कारखाने में ही एक दूसरी गन्दी जगह पर रख देता था और जब रमपत और सुनील कारखाने में सफाई के लिए जाते थे तो वह उनसे उन सभी कूड़ों को बहार ले जाने का आदेश देता था. यह आदेश देकर मोहम्मद रुस्तम अली बाहर चला जाता था. प्लानिंग के तहत दोनों सफाई कर्मचारी पहले कूड़ा गाड़ी में वह कीमती कॉपर पाईप को रखते थे फिर ऊपर से गंदे कूड़े भर देते थे और चुपचाप रेलवे कारखाने से बाहर निकल जाते थे. जब यह कीमती कॉपर पाईप कारखाने से बाहर हो जाता था तो इसे कबाड़ वालों को ऊंची कीमत में बेच दिया जाता था.
खुफिया तंत्र चौकन्ना
बेहद सुरक्षित क्षेत्र डीजल रेल कारखाना से 35 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के नए कॉपर पाईप के चोरी का खुलासा होते ही आरपीएफ का खुफिया तंत्र चौकन्ना हो गया. इस मामले के खुलासे के लिए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अशरफ सिद्दीकी जो आईपीएफ सीबीआई मुख्यालय में तैनात थे को जिम्मा सौपा गया.
अशरफ सिद्दीकी ने आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र श्रीवास्तव की देखरेख में जांच प्रारंभ किया. चार माह के कठिन जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया.
पकड़े गए आरोपियों रमपत और सुनील ने मीडिया के सामने इस बड़ी चोरी के मास्टरमाइंड डीरेका भण्डार डिपो में कार्यरत मोहम्मद रुस्तम अली की कार्य प्रणाली का खुलासा किया. आरोपियों ने बताया कि जब भी इन चोरी की पाईपों की बिक्री का रुपया आता था तो पांच लोगों में बंटता था. सुनील ने बताया कि एक बार चोरी के माल का डेढ़ लाख रुपया आया था. बंटवारे में उसे 30 हजार रुपये मिले थे.
मजबूत कर दी गयी कारखाने की सुरक्षा डीजल रेल कारखाना की इस घटना के बाद पूरे कारखाने की सुरक्षा मजबूत कर दी गयी है. इसके साथ ही आरपीएफ वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र श्रीवास्तव ने डीरेका भण्डार डिपो में लगाये गए 48 सीसीटीवी के अतिरिक्त 36 और सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए है.
आरपीएफ वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आगे इस तरह की घटना ना हो इसे ध्यान में रखते हुए डीरेका भण्डार डिपो से बाहर जाने वाले गन्दे कूड़े की सभी गाड़ियों की अन्दर तक जांच करने के लिए विशेष तौर पर कर्मचारी नियुक्त किये जाएंगे.
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
Giridih News: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय? नामांकन में शामिल होंगे अमित शाह, JDU नेता नाराज
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को गिरिराज सिंह ने बता दिया 'मजाक'! अटकलों पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
राज्यसभा नहीं जाएंगे नीतीश कुमार? अटकलों के बीच चिराग पासवान की दो टूक
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई