By: ABP News Bureau | Updated at : 24 Aug 2016 11:22 AM (IST)
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आज विधानभवन के घेराव कार्यक्रम की वजह से लगे भीषण जाम ने शहर की रफ्तार को थाम दिया और तेज धूप तथा उमस भरी गर्मी में रेंगकर चल रहे वाहनों में सवार लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा .
बीजेपी के प्रदर्शन से थमी शहर की रफ्तार
बीजेपी कार्यकर्ता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शहर के अतिव्यस्त इलाके हजरतगंज स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र हुए और विधानभवन का घेराव करने के लिये बढ़े. बड़े पैमाने पर अवरोधक लगाकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में कार्यकर्ता नहीं माने और बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की.

मौके पर मच गयी भगदड़
विधानभवन के अंदर मानसून सत्र की कार्यवाही जारी होने के बीच परिसर की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये पहले तो पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर लाठीचार्ज किया. इससे मौके पर भगदड़ मच गयी.
इस मंजर की वजह से शहर का यातायात थम सा गया. मुख्यमंत्री आवास के सामने कालिदास मार्ग से लेकर बर्लिग्टन चौराहे, कैंट, लालबाग और सिकन्दरबाग तक कई किलोमीटर के जाम में सैकड़ों वाहन फंस गये. रही-सही कसर बीजेपी नेताओं की बेतरतीब खड़ी गाड़ियों ने पूरी कर दी. स्कूलों में छुट्टी का समय होने से हालात और बिगड़ गये.
चरमरायी यातायात व्यवस्था
भीषण धूप और उमस भरी गर्मी के बीच चरमरायी यातायात व्यवस्था में वाहन रेंगकर चले और लोग परेशान हुए . यातायात पुलिसकर्मियों को हालात संभालने में करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
बीजेपी के प्रान्तीय महासचिव विजय बहादुर पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश की जनसमस्याओं और खराब कानून-व्यवस्था के विरोध में यह प्रदर्शन किया था. इसमें बीजेपी के कई सांसद तथा विधायक भी शामिल हुए . उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कल विधानसभा में स्वीकार कर चुकी है कि प्रदेश में पिछले पांच महीने के दौरान बलात्कार के 1012, महिला उत्पीड़न के 4520, लूट के 1386 और डकैती के 86 मुकदमे दर्ज हुए हैं.
पाठक ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है जिससे केवल बीजेपी ही मुक्ति दिला सकती है.
कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के विरोध में विधानसभा घेरने पहुंचे भाजपाइयों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुधवार को बल प्रयोग करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.
बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही तैयारी कर रखी थी. बापूभवन से हजरतंगज तक जाने वाले पूरे रास्ते पर बैरिकेटिंग लगा दी गई थी. बीजेपी कार्यालय के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी.
प्रदर्शन को रोकने की कमान स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के हाथों में थी. उनकी अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारियों ने बीजेपी कार्यालय के आएसपीस पूरी तरह नाकेबंदी कर रखी थी.
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की
प्रदर्शन के लिए बुधवार को भारी संख्या में सांसद, विधायक और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने अवरोधक लगा रखे थे. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अवरोधक तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां पटकी. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. इस बीच प्रदर्शनकारियों पुलिस ने पानी की बौछारें भी की.
शादी में पहुंचा बच्चा बार-बार खाने के लिए मांग रहा था रसगुल्ला, हलवाई ने जलते तंदूर में फेंका
संत कबीर नगर पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को दबोचा, सरकारी योजनाओं का झांसा देकर बनाते थे शिकार
बालिग हैं तो अपनी पसंद की शादी का है अधिकार, दिल्ली हाई कोर्ट परिवार से मिल रही धमकियों पर सख्त
फिरोजाबाद में फर्जी लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, 3 शातिर गिरफ्तार
'33 नहीं 50 फीसदी रिजर्वेशन मिले', चंद्रशेखर आजाद ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
'आज के भारत को कल के आंकड़ों में ढालने की कोशिश...', महिला आरक्षण पर सदन में बोलीं इकरा हसन
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
सोहेल कथूरिया से तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं है'
Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए