एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सियासी अटकलों के बीच रामदास आठवले ने कहा- BJP के साथ आना शिवसेना के लिए ज्यादा फायदेमंद

रामदास आठवले का कहना है कि फिल्म प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन हाउसेज को एनसीबी की जांच में जिन्हें ड्रग्स मामले में आरोप बनाया गया है, उन्हें फिल्मों में काम नहीं दिया जाना चाहिए.

महाराष्ट्र में सियासी अटकलों के बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. रामदास आठवले का कहना है कि बीजेपी के साथ शिवसेना का आना शिवसेना के लिए ज्यादा फायदेमंद है, शिवसेना नहीं आती तो NCP को बीजेपी के साथ आना चाहिए.

रामदास आठवले ने कहा, 'शिवसेना को बीजेपी के साथ 50-50 की भागीदारी में सरकार बनानी चाहिए और मुख्यमंत्री पद देवेंद्र फडणवीस को दे देना चाहिए.' हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना और बीजेपी के साथ आने से सुशांत की मौत के मामले की जांच या ड्रग्स मामले की जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "ये लोग बोल रहे हैं कि सरकार 5 साल चलेगी हमें नहीं लगता, ये सरकार 1 डेढ़ साल के लिए बनी है. कांग्रेस ने अपने पैर पर पत्थर मारा है. सुशांत मामले की जांच सीबीआई के हाथ में है. मेरा शक है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकता. NCB की जांच में अभी सिर्फ अभिनेत्रियों के नाम आ रहे हैं, अभिनेताओं का नाम भी सामने आना चाहिए."

ड्रग्स मामले नाम आने वालों को फिल्म में नहीं लेना चाहिए रामदास आठवले ने ड्रग्स मामले में नाम आने वाले एकटर्स को फिल्मों में काम नहीं देने की बात कही है. उन्होंने कहा, 'करण जौहर बोल रहे हैं कि पार्टी में ड्रग्स नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि ड्रग्स था या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए. मेरी मांग है कि जिन लोगों के ड्रग्स मामले में नाम आए हैं उन अभिनेत्री अभिनेताओं को निर्माताओं को फिल्म में नहीं लेना चाहिए. इससे आने वाली नस्ल को भी सबक मिलेगा और ड्रग्स की सफाई होगी.'

हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले पर आठवले ने कहा, "मैं पायल घोष से आज मिलूंगा. उनको न्याय मिलना चाहिए. अगर महिला शिकायत करती है तो अनुराग कश्यप से तुरंत पूछताछ होनी चाहिए, जांच होनी चहिए. अगर हमें लगता है कि पुलिस ढंग से काम नहीं कर रही तो DCP ऑफिस पर हमारी पार्टी प्रदर्शन करेगी."

ये भी पढ़ें- SSR Case: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से धारा 306 के तहत फिर होगी पूछताछ

दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घर को खरीदेगी पाकिस्तान सरकार, दे चुकी है ऐतिहासिक इमारत का दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget