एक्सप्लोरर

राहुल की गैरहाजिरी को लेकर पूछे गए सवाल से प्रियंका ने किया किनारा, लेकिन सुरजेवाला ने कहा- वह पार्टी अध्यक्ष नहीं

राहुल की गैरहाजिरी पर सबसे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनपर निशाना साधा. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए.'

नई दिल्ली: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी के विदेश जाने पर सियासी घमासान मच गया है. कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद नहीं थे. इस वजह से नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने झंडा फहराया. राहुल की गैरहाजिरी पर प्रियंका गांधी से सवाल पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

वहीं बीजेपी के हमलों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं. सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. पार्टी राहुल गांधी को जो भी जिम्मेदारी देती है, वो उसका वहन करते हैं.

कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता एंटनी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, पवन कुमार बंसल, राजीव शुक्ला और कई अन्य नेता शामिल हुए. राहुल गांधी के निजी दौरे पर विदेश में होने के कारण वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. वह अपनी नानी से मुलाकात करने इटली गए हैं और कुछ दिनों के भीतर स्वदेश लौट आएंगे.

राहुल गांधी ने क्या कहा स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है. आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं. जय हिंद!" पार्टी अपने स्थापना दिवस पर देश भर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाल रही है और उसने सोशल मीडिया में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ नामक अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया मंचों पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरे और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.

बीजेपी का हमला राहुल की गैरहाजिरी पर सबसे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनपर निशाना साधा. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए.'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11' हो गए.'

ये भी पढ़ें- Congress Foundation Day: आजादी से 62 साल पहले एक अंग्रेज ने की थी कांग्रेस की स्थापना, पढ़ें दिलचस्प कहानी सौरव गांगुली BJP ज्वाइन करेंगे या नहीं? पूर्व क्रिकेटर ने पहली बार दिया इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget