एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर बरसे नकवी, कहा- RSS की कार्यशाला में जाकर काम करना सीखना चाहिए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल एक 'गलती' थी. उन्होंने कहा कि उस दौरान जो भी हुआ वह 'गलत' था लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य से बिलकुल अलग था.

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वीकार किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी एक 'गलती' थी. राहुल के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें नसीहत दी है कि उन्हें आरएसएस में जाकर काम करने का तरीका सीखना चाहिए.

एबीपी न्यूज से मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'कांग्रेस की गुनाहों की गिनती खत्म नहीं होगी. देश के लोकतंत्र की हत्या की, नरसंहार किया कितनी माफी मांगेंगे. ये इनका कर्मकांड बन गया है कि हर बात पर विलाप करना आदत बन गया है बीजेपी, आरएसएस और मोदी का नाम लेकर. उनको आरएसएस में जाना चाहिए देखना चाहिये और सीखना चाहिए.'

नकवी ने आगे कहा, 'चुनाव जीत जाते हैं तो जनता ने क्यों जिताया है ये भूल जाते हैं और हार जाते हैं तो लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल. अपनी गलतियों को छुपाने के लिए लफ्फाजी से काम नहीं चलेगा. इस तरह की बयानबाजी और लफ्फाजी के मायने नहीं है जब नीतियों का टोटा पड़ता है तो इसी तरीके की बातें की जाती है.'

"जनता से कटने वाली पार्टी का हश्र यही होता है" मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'यह विलाप मंडली है जो हर चुनाव के बाद सामने आ जाती है. चुनाव हारती है तब तो रोती है और अगर जीत जाते हैं तो जीत का आंकलन नहीं करते कि आखिर जनता ने क्यों भरोसा जताया है. जो भी पार्टी जनता से कट जाती है जनता के सरोकार से कट जाती है उसका हश्र यही होता है. जब नीतियों का टोटा होता है और नेतृत्व खोटा होता है तो यही हाल होता है.'

उन्होंने कहा, 'यह बेवकूफ लोग हैं इनको आरएसएस की कार्यशाला में जाना चाहिए वहां जाएंगे तो समझ में आएगा कि आरएसएस लोगों से जुड़े हुए मुद्दों पर कितना बेहतरीन काम करती है.'

इमरजेंसी पर राहुल गांधी का बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल एक 'गलती' थी. उन्होंने कहा कि उस दौरान जो भी हुआ वह 'गलत' था लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य से बिलकुल अलग था क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास नहीं किया.

आपातकाल के अंत में इंदिरा गांधी ने चुनाव की घोषणा की थी इस बाबत प्रणब मुखर्जी ने बसु से कहा था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें हारने का डर था. इस संबंध में पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आपातकाल में जो भी हुआ वह 'गलत' था और उसमें तथा आज की परिस्थिति में मूलभूत अंतर है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के इमरजेंसी वाले बयान पर घमासान, बीजेपी बोली- गली के हर मोड पर इनके गुनाहों के ढेर

अब 24 घंटे लगेगा कोरोना का टीका, दिन हो या रात निजी अस्पताल में समय की रुकावट खत्म

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget