एक्सप्लोरर

Maharashtra OBC Reservation: महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी आक्रामक, आज करेगी राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन

Maharashtra OBC Reservation Protest: ओबीसी आरक्षण का मुद्दा महाराष्ट्र में गरमा गया है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने आज राज्य में चक्काजाम आंदोलन का एलान किया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द किए जाने के मुद्दे पर बीजेपी आक्रामक नजर आ रही है. पार्टी इसको लेकर आज पूरे राज्य में चक्काजाम आंदोलन करेगी. गुरुवार को मुम्बई मे हुई बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने भी दो टूक कहा है कि अगर प्रस्तावित पांच जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव आगे नहीं धकेले गए तो बीजेपी हर सीट पर केवल ओबीसी चेहरा ही मैदान में उतारेगी.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस साल मार्च में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिये आरक्षण पर गौर करने के बाद आदेश दिया था कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में कुल सीटों के 50 फीसदी से अधिक पर आरक्षण नहीं हो सकता.

फडणवीस का आरोप 'राज्य सरकार का नहीं है आरक्षण देने का इरादा'

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार सुप्रीम कोर्ट में एक मजबूत तर्क देने में विफल रही है, जिसके चलते ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण को रद्द कर दिया गया है. फडणवीस ने कहा कि, "राज्य सरकार को एक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करना चाहिए और ओबीसी आरक्षण के लिए डाटा जमा करना चाहिए. यदि सरकार को इसमें हमारी मदद की जरूरत हो तो हम पूरी तरह से उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं. लेकिन शायद इस सरकार का ओबीसी को आरक्षण देने का कोई इरादा नहीं था."

ये है पूरा मामला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के जिला परिषद कानून का आर्टिकल 12 रद्द कर दिया था. कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण की व्यवस्था तय की गई है और किसी भी सूरत 50 फीसदी से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता है.

साथ ही सर्वोच्च अदालत ने यह भी स्पष्ट आदेश दिया था कि ओबीसी को 27% से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता. इस संवैधानिक सीमा का पालन करते हुए जिला परिषद में चुनाव करवाए जाएं. आरक्षण को रद्द करने के सुप्रीम फैसले के बाद महाराष्ट्र ने पुनर्विचार याचिका कोर्ट में दायर की थी लेकिन कोर्ट ने उसे भी रद्द कर दिया है.

यह भी पढ़ें 

महाराष्ट्र: अनिल देशमुख के PA और PS गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

अयोध्या के विकास कार्यों का आज पीएम मोदी लेंगे जायजा, वर्चुअल बैठक में CM योगी भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget