एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कारगिल युद्ध के नायक दीपचंद, अभिनेता मोना अंबेगांवकर

Maharashtra News: भारत जोड़ो यात्रा में नायक दीपचंद और अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर शामिल हुए. दीपचंद को करगिल योद्धा के नाम से जाना जाता है. कारगिल युद्ध के दौरान दीपचंद ने एक हाथ और दोनों पैर खो दिए थे

Congress Yatra: कारगिल युद्ध के हीरो रहे नायक दीपचंद भी शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. उनके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री मोना अंबेगांवकर भी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. इससे पहले महात्मा गांधी के परपोते और लोकप्रिय लेखक तुषार गांधी भी यात्रा में राहुल गांधी के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आए. 

हरियाणा के हिसार के मूल निवासी नायक दीपचंद ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग में एक हाथ और दोनों पैर खो दिए थे. सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कारगिल विजय दिवस पर द्रास की अपनी यात्रा के दौरान नायक दीपचंद को कारगिल योद्धा की उपाधि से नवाजा था. बता दें कि दीपचंद कारगिल युद्ध के ऑपरेशन विजय में तोलोलिंग के ऊपर सबसे पहला गोला दागने वाले जवान थे. नायक दीपचंद आदर्श सैनिक फाउंडेशन में सक्रिय हैं और ड्यूटी के दौरान विकलांग हुए सैनिकों के कल्याण के लिए काम करते हैं. 

कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी

शुक्रवार को ही अभिनेत्री मोना अम्बेगांवकर भी पैदल मार्च में शामिल हुईं. इसके बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिख कि अभिनेत्री और एक्टिविस्ट मोना अम्बेगांवकर महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. नफरत और बांटने की राजनीति के खिलाफ मुखर होने के लिए जाने जाने वाले अभिनेत्री ने लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है. 

प्रियंका गांधी ने की सराहना 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा में दीपचंद के आने पर कहा कि देश के रक्षक आज भारत के विचार और संविधान की रक्षा के लिए मैदान में हैं. कारगिल युद्ध में असाधारण बहादुरी दिखाने वाले नायक दीपचंद आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. भारत जोड़ो यात्रा जन-जन की आवाज है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अपने अंतिम चरण में भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ नजर आए महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget