एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने बाबरी मामले पर फैसले का किया विरोध, कहा- CBI कोर्ट का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ

विवादित ढांचे के मामले में कोर्ट ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है.

नई दिल्ली: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले पर अब कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. कांग्रेस सीबीआई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बताया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल ने कहा, 'बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी को बरी करने का विशेष न्यायलय का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के परे है. सुप्रीम कोर्ट ने इसे अपराध कहा था."

सुरजेवाला ने कहा, 'पूरा देश जानता है कि बीजेपी ने साजिश रची थी और उस समय की बीजेपी सरकार इस साजिश शामिल थी. सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैर कानूनी अपराध ठहराया था. पूरा देश उम्मीद करता है कि केंद्र और राज्य सरकारें विशेष अदालत के इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगी.'

कोर्ट के फैसले से ओवैसी भी नाखुश बाबरी विध्वंश मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है. औवैसी ने एक शायरी ट्वीट करके अपनी बात कही है. असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, ''वही कातिल वही मुनसिफ अदालत उसकी वो शाहिद, बहुत से फैसलों में अब तरफदारी भी होती है.'' (कातिल- कत्ल करने वाला, मुनसिफ- जज, शाहिद- गवाह, तरफदारी- पक्षपात)

इसके साथ ही सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एबीपी न्यूज से कहा कि ''सीबीआई कोर्ट का आज का फैसला भारत की अदालत की तारीख का काला दिन है. क्या जादू से मस्जिद को गायब कर दिया था, क्या जादू से मूर्तियां रखी गयीं थीं, क्या जादू से ताले खोले गए. सुप्रीम कोर्ट ने जो 9 नवंबर को फैसला दिया था, आज का फैसला उसके खिलाफ है. आप अंदाजा लगाइए आडवाणी की रथयात्रा जहां भी गयी वहां हिंसा हुई, लूटपाट हुई और लोगों के घर जला दिए गए.'' उन्होंने कहा, ''क्या यह सच नहीं है कि उमा भारती ने कहा था कि एक धक्का और दो, बाबरी मस्जिद तोड़ दो. क्या जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई तब उमा भारती, आडवाणी मिठाई नहीं खा रहे थे.''

ये भी पढ़ें- बाबरी मामले में बरी होने के बाद जय भगवान गोयल बोले- हां! मैंने ढांचा गिराया, हिंदू जीता, अब काशी और मथुरा है मुद्दा बाबरी मामले में कोर्ट के फैसले के बाद आडवाणी ने कहा- जय श्री राम, हम सब के लिए बहुत खुशी का प्रसंग है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget