एक्सप्लोरर

Raashid Alvi On Ram Bhakt: क्या राशिद अल्वी ने रामभक्तों को बताया ‘राक्षस’? भड़की BJP बोली- विचारों में कितना जहर

Raashid Alvi Controversy: कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी ने बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए जय श्री राम का नारा लगाने वालों की तुलना रामायण के कालनेमि मायावी राक्षस से करते हुए बड़ा बयान दिया.

Raashid Alvi on Ram Bhakt: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बाद अब राशिद अल्वी ने हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम का नारा लगाने वालों की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से की है. उन्होंने कहा है कि रामराज्य और जय श्री राम का नारा लगाने वाले मुनि नहीं, बल्कि रामायण काल के कालनेमि राक्षस हैं. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसपर पलटवार किया है.

अमित मालवीय ने राशिद अल्वी के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं. राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना जहर घुला हुआ है."

उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, 'हम भी चाहते हैं इस देश में रामराज्य होना चाहिए, लेकिन जिस राज्य में बकरी और शेर एक घाट पर पानी पीते हो वहां नफरत कैसे हो सकती है.' राशिद अल्वी ने बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए कहा, कि इस देश में जय श्री राम का नारा लगाकर लोगों को जो लोग गुमराह करते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए. 

वहीं राशिद अल्वी ने इशारों इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए जय श्री राम का नारा लगाने बालों की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से करते हुए कहा कि जब लक्ष्मण मूर्छित होकर गिरे थे तो वैध के कहने पर हनुमान जी हिमालय से संजीवनी बूटी लेने गए थे. उस समय राक्षस नीचे बैठकर जय श्री राम का नारा लगा रहा था. जय श्री राम का नारा सुनकर हनुमान जी नीचे उतर आए थे. राक्षस ने हनुमान जी का कीमती वक्त खराब करने के लिए जय श्री राम का नारा लगाने से पहले स्नान करने भेज दिया था. तभी अप्सरा ने हनुमान जी को बताया था कि तुम्हें स्नान करने के लिए भेजने वाला कोई मुनि नहीं है बल्कि घोर राक्षस है. इसलिए सभी को समझना चाहिए कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले कोई मुनि नहीं है बल्कि वह राक्षस है जिन से हमें होशियार रहना है.

सलमान खुर्शीद ने क्या कहा था
उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' का विमोचन कर एक नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है. किताब में अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही ठहराया गया है, मगर हिंदुत्ववादियों की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों के 'जिहादी इस्लाम वाली सोच' से की गई है. इस किताब के विमोचन के मौके पर बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम भी मौजूद रहे. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा है कि "आज के हिंदुत्व का राजनीतिक रूप, एक तरह से साधु-संतों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो निश्चित तौर पर आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा ही प्रतीत होता है." हालांकि इस किताब में उन्होंने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की.

ये भी पढ़ें-
Zika in UP: कानपुर के बाद अब दूसरे शहरों में पैर पसार रहा जीका वायरस, लखनऊ और कन्नौज में मिले केस

Kasganj News: 2.5 फीट ऊंचे नल से लटककर साढ़े 5 फीट लंबे अल्ताफ ने कैसे फांसी लगा ली, पुलिस पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget