एक्सप्लोरर

BJP का बड़ा खुलासा- राजीव गांधी फाउंडेशन को मेहुल चोकसी और जाकिर नाईक जैसों से मिला पैसा

पात्रा ने कहा, मेहुल चोकसी पंजाब नैशनल बैंक फ्रॉड केस में मुख्‍य आरोपी है. राजीव गांधी फाउंडेशन को कई लाख रुपये मेहुल चौकसी से मिले हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी ने राजीव गांधी फाउंडेशन की फंडिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. बीजेपी ने दावा किया है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को जाकिर नाईक, मेहुल चोकसी की कंपनियों से डोनेशन मिलता रहा है. इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता संबंत पात्रा ने यस बैंक के राणा कपूर और जिग्‍नेश शाह का भी नाम लिया है. पात्रा ने कहा, राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेशन मिलना कोई संयोग नहीं था, ये सोची-समझी साजिश थी.

पात्रा ने कहा, मेहुल चोकसी पंजाब नैशनल बैंक फ्रॉड केस में मुख्‍य आरोपी है. राजीव गांधी फाउंडेशन को कई लाख रुपये मेहुल चौकसी से मिले हैं. मेहुल चौकसी के नाम पर गीतांजलि ग्रुप नाम से एक कंपनी है. गीतांजलि इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत एक पेपर मेन्युफेक्चरिंग कंपनी है, जिसका नाम मेसर्स नवीराज एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड है. नवीराज एस्टेट्स ने 29 अगस्त 2014 को राजीव गांधी फाउंडेशन को चेक नंबर- 676400 से 10 लाख रुपये डोनेट किए थे. इस कंपनी में 99.99 फीसदी हिस्सेदारी रोहन चौकसी की है. रोहन, मेहुल चौकसी का बेटा है. मेहुल चौकसी भी इस कंपनी में डायरेक्टर है.

पात्रा ने आगे कहा, 2011-12 और 2013-14 में इस पेपर मेन्युफेक्चरिंग कंपनी की कोई बिजनेस एक्टिविटी नहीं हुई है. उसके बावजूद गीतांजलि इंफ्राटेक से नवीराज एस्टेट्स के पास 47.78 करोड़ और 24.45 लाख रुपये जाता है. इसके बाद ये पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन को जाता है.

दूसरा खुलासा संबंत पात्रा ने दूसरा खुलासा यस बैंक के राणा कपूर का कांग्रेस से कनेक्शन को लेकर किया है. पात्रा ने कहा, यस बैंक स्केम का आरोप राणा कपूर आज सलाखों के पीछे है. ये सब जानते हैं कि राणा कपूर ने साल 2010-12 के बीच गांधी परिवार से दो करोड़ रुपये की एक पेंटिंग खरीदी थी, ताकि एक परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए जा सके. अब नया खुलासा ये है कि 14 सितंबर 2016 को राणा कपूर ने 9.45 लाख रुपये यस बैंक से राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेट किए थे. ये राणा का निजी पैसा नहीं था, बल्कि जनता का पैसा डायवर्ट किया गया.

तीसरा खुलासा संबंत पात्रा ने तीसरा नाम लिया जिग्‍नेश शाह का लिया. पात्रा ने कहा, "जिग्‍नेश शाह एनएसईएल घोटाले के लिए फेमस है. एनएसईएल के खिलाफ पहले ही पीएमएलए का मामला चल रहा है. नया खुलासा ये है कि 27 अक्‍टूबर 2011 को FTIL ने राजीव गांधी फाउंडेशन को करीब 50 लाख रुपए डोनेशन दिया. जिग्‍नेश शाह और FTIL ने 5600 करोड़ रुपए के घोटाला किया है और इस रकम का एक बड़ा हिस्‍सा राजीव गांधी फाउंडेशन को दिया गया."

इसके अलावा बीजेपी ने जाकिर नाईक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को लेकर खुलासा किया है. पात्रा ने कहा. जाकिर नाईक की फाउंडेशन पर पहले ही जांच चल रही है. लेकिन नया खुलासा ये है कि इस फाउंडेशन ने 8 जुलाई 2011 को 50 लाख रुपये राजीव गांधी फाउंडेशन को दिए हैं. DCB बैंक के एक खाते से ये डोनेशन किया गया. ये खाता PMLA के अंतर्गत सीज किया गया है."

ये भी पढ़ें- अवमानना केस: प्रशांत भूषण पर ₹ 1 का जुर्माना, नहीं दिया तो 3 महीने की जेल और 3 साल प्रैक्टिस पर बैन भारत-चीन के बीच फिर झड़प, पैंगोंग लेक के पास चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget