एक्सप्लोरर

ओवैसी ने कहा- AIADMK अब जयललिता के आदर्शों से हटकर बन चुकी है नरेंद्र मोदी की गुलाम

AIMIM ने तमिलनाडु चुनाव में शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन की पार्टी के साथ गठबंधन किया है. गठबंधन समझौते के तहत ओवैसी की पार्टी तीन सीटों वानीयंबादी, कृष्णगिरि और शंकरपुरम पर चुनाव लड़ेगी.

तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में है. पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चेन्नई में आरोप लगाया कि AIADMK अब जयललिता के आदर्शों को दरकिनार कर नरेंद्र मोदी की गुलाम बन गयी है. उन्होंने कहा, जयललिता ने हमेशा अपनी पार्टी को बीजेपी से दूर रखा लेकिन अब ऐसा नहीं है.
कई लोगों का ये भी मानना है कि AIMIM के इन चुनावों में उतरने से बीजेपी को फायदा होगा. ओवैसी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ऐसा कहा जा रहा है कि इन चुनावों में हमारे उतरने से बीजेपी को फायदा होने जा रहा है, मुझे ये बात समझ से परे लगती है. क्या DMK मुझे ये बता सकती है कि उनकी धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा क्या है. महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना का समर्थन कर रही है. क्या DMK इस बात पर जवाब दे सकती है कि शिवसेना धर्मनिरपेक्ष है या साम्प्रदायिक."
 जहां चाहें वहां से लड़ेंगे चुनाव 
ओवैसी ने कहा, "हमारी पार्टी जहां से भी चुनाव लड़ती है, वहां हम पर आरोप लगाया जाता है कि इनकी इनसे डील हो गयी है. हम किस-किस से डील करेंगे. हमें अगर चुनाव लड़ना होगा तो हम बिहार के सीमांचल में भी लड़ेंगे और बंगाल में भी लड़ेंगे."
बता दें कि AIMIM ने पिछले कुछ चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है. पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद एआईएमआईएम ने गुजरात और हैदराबाद में हुए निकाय चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल की थी. AIMIM ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाने का फैसला लिया है.
तमिलनाडु में 6 अप्रैल को होने हैं चुनाव 
तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर 6 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होने हैं. टीटीवी दिनाकरन ने पिछले दिनों कहा था भले ही शशिकला ने राजनीति को अलविदा कर दिया हो लेकिन उनकी पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कजगम (एएमएमके) चुनाव लड़ेगी. एएमएमके के अलावा डीएमके भी सत्तारूढ़ एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. डीएमके ने चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है.
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget