एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के मामले में एक्शन में बीजेपी हाईकमान! बृजभूषण को बयानबाजी न करने को कहा

Wrestlers Protest: केंद्रीय नेतृत्व ने पहलवानों के मामले में बृजभूषण को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है.

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के मामले में बीजेपी आलाकमान एक्शन में आ गया है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने पहलवानों के मामले में बृजभूषण को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है. सूत्रों की मानें तो हाईकमान के निर्देश पर भी बृजभूषण ने 5 जून को होने वाली प्रस्तावित रैली रद्द की है. बीजेपी ने बृजभूषण से रैली न करने को कहा था.

पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में जन चेतना रैली का आह्वान किया था. बीजेपी सांसद बृजभूषण ने इस रैली में 11 लाख लोगों के उनके समर्थन में आने का दावा किया था, लेकिन शुक्रवार (2 जून) को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने रैली को रद्द करने की घोषणा कर दी.

विपक्षी दलों पर लगाया आरोप

बृजभूषण ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतकों! आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है. मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है. इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं.

रैली स्थगति करने की घोषणा

उन्होंने आगे लिखा, वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं. उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए "जन चेतना महारैली, 5 जून, अयोध्या चलो" कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है.

पोस्ट के आखिर में बृजभूषण ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका परिवार सदैव कर्जदार रहेगा. बृजभूषण की रैली रद्द करने की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायतें उतर आई हैं. गुरुवार को मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वजातीय खाप पंचायत के बाद आज शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में महापंचायत बुलाई गई है.

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ दो FIR, छेड़छाड़, बैड टच समेत लगे हैं 10 आरोप, जानें इन धाराओं में कितनी सजा का है प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget