एक्सप्लोरर

एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड: एक जून से लागू होगी योजना, जानें कैसे और किसे मिलेगा फायदा?

एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड का सबसे ज्यादा फायदा प्रवासी कामगारों को होगा, जो महीनों तक काम की वजह से अपने राज्य के बाहर रहते हैं. पूरे देश में ये योजना एक जून से लागू हो जाएगी.

नई दिल्ली: राशन कार्ड योजना में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. एक जून से किसी भी राज्य का राशन कार्ड धारी दूसरे राज्यों में सरकारी रेट पर राशन ले सकेगा. सरकार की इस योजना से देश के 81 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना से लोग देश के किसी हिस्से में सस्ता राशन ले सकेंगे.

योजना से कैसे और किसे मिलेगा फायदा?

यूपी का राशन कार्ड धारी दिल्ली या तमिलनाडु रहने जाता है तो वो उसी कार्ड से सरकारी रेट पर राशन ले सकेगा. इसी तरह से किसी भी राज्य के राशन कार्ड धारी को दूसरे राज्य में सरकारी रेट पर राशन लेने की सुविधा होगी. अभी दूसरे राज्य में किसी और राज्य के कार्डधारी को सरकारी राशन लेने की सुविधा नहीं है.

एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड का सबसे ज्यादा फायदा प्रवासी कामगारों को होगा, जो महीनों तक काम की वजह से अपने राज्य के बाहर रहते हैं.  केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि इस योजना को तीन चरणों में लागू किया जाना है. पूरे देश में करीब तीन करोड़ राशन कार्ड जाली पाए गए जिनमें से बिहार से 44,404 कार्ड जाली पाए गए और इन जाली कार्ड को निरस्त किए जाने पर सरकार को करीब तीन करोड़ रूपये की बचत हुई.

81 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

बता दें कि पूरे देश में राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 81 करोड़ है. राशन कार्ड के जरिए दो रूपये किलो गेहूं और तीन रूपये किलो चावल मिलता है. सरकार पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) के जरिए 610 लाख टन अनाज सस्ते दर पर मुहैया कराती है, जिसके लिए केंद्र एक लाख 78 हजार करोड रूपये सब्सिडी देती है.

कहां लागू हो चुकी है योजना?

आंध्रप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, गुजरात और झारखंड में लागू है. जबकि चार बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश, बिहार, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में इस पर काम जारी है. पूरे देश में ये योजना एक जून से लागू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें-

IN DETAIL: अमित शाह की उपलब्धियां और जेपी नड्डा की चुनौतियां, BJP की राह आसान नहीं

केजरीवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन, कल रोड शो में उमड़ी भीड़ के चलते नहीं कर पाए थे

मणिशंकर अय्यर ने BJP पर साधा निशाना, कश्मीर जा रहे केंद्रीय मंत्रियों को बताया 'कायर'

JNU में छात्र पर हुआ हमला, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, आइशी घोष ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget