एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, कहा- CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम महाराष्ट्र सरकार पांच साल तक चलाने वाले हैं उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर चर्चा की. किसी को सीएए से डरने की जरुरत नहीं है. राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) किसी को देश से बाहर नहीं करेगी.

आदित्य ठाकरे ने भी पीएम मोदी से की मुलाकात

महाराष्ट्र की कमान संभालने के बाद उद्धव ठाकरे पहली बार दिल्ली पहुंचे थे. उद्धव के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने पीएम मोदी से मुलाकात की. उद्धव ठाकरे ने कहा, '' हमने नागरिकता संशोधन अधिनियम, नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर चर्चा की है. मैंने पहले ही इन मुद्दों पर अपना रुख साफ कर दिया है. किसी को सीएए से डरना नहीं चाहिए.''

सीएए किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं- उद्धव ठाकरे

मीडिया से बातचीत करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ''सीएए कानून किसी से किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है. बल्कि यह तो पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है.'' जब उद्धव मीडिया को संबोधित कर रहे थे तो उनके साथ पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद थे.

गठबंधन में कोई मतभेद नहीं

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र सरकार पांच साल तक चलाने वाले हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई.

बतौर मुख्यमंत्री दूसरी बार पीएम से मिले उद्धव

मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से ये दूसरी मुलाकात थी. इससे पहले पिछले साल जब पीएम मोदी पुणे पहुंचे तो बतौर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को रिसीव किया था. मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ही उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वे दिल्ली जाकर अपने 'बड़े भाई' पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget