एक्सप्लोरर

क्या है Clubhouse एप जो काफी चर्चा में है, लोग मुंहमागी कीमत देने को क्यों है तैयार-जानें

क्लबहाउस एप को आप दूसरे एप्स की तरह प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड नहीं कर सकते. इसे इस्तेमाल करने के लिए एक खास तरह का आमंत्रण जरूरी है. ये आमंत्रण वही व्यक्ति भेज सकता है, जो वर्तमान में इस एप का इस्तेमाल कर रहा हो.

क्लबहाउस एप ऑडियो चैट पर आधारित एक सोशल नेटवर्किंग एप है. इस एप के जरिए उपयोगकर्ता अपनी रुचि के विभिन्न विषयों पर अपनी पसंद के लोगों से बातचीत, चर्चा या साक्षात्कार कर सकता है. यही नहीं कॉमन इंट्रेस्ट के लोगों के बीच आपसी सहमति के बाद एक-दूसरे की चर्चा सुन भी सकते हैं. इसमें पार्ट टॉक बैक, पार्ट कॉन्फ्रेंस कॉल, पार्ट हाउसपार्टी, क्लबहाउस ऑडियो-चैट जैसे कई फीचर्स हैं.

क्लबहाउस के लिए जरूरी है आमंत्रण

खास बात ये है कि क्लबहाउस ऐप को आप दूसरे एप्स की तरह प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड नहीं कर सकते. इसे इस्तेमाल करने के लिए एक खास तरह का आमंत्रण जरूरी है. ये आमंत्रण वही व्यक्ति भेज सकता है, जो वर्तमान में इस एप का इस्तेमाल कर रहा हो. वर्तमान यूजर की भी सीमा तय है वह अधिकतम दो ही लोगों को इस तरह का आमंत्रण भेज सकता है. कहा जा सकता है कि ये आभासी दुनिया का अभिजात्य एप है.

बहुत मांग है इस एप के Invite की, लोग मुंहमांगी कीमत देने को तैयार

जब कोई भी नया यूजर इस एप से जुड़ता है, तो उसे अपने रुचि के विषयों का चयन करना होता है. जैसे किताबें, व्यापार-व्यसाय, खेल, स्वास्थ्य, राजनीति, फिल्म या टेक्नोलॉजी. यूजर के बारे में जितनी ज्यादा जानकारी इस एप को होगी उतने ही चैट रूम ये एप आपके लिए सुझाएगा. साथ ही कॉमन इंट्रेस्ट के लोगों के बारे में भी ये एप आपको जानकारी देगा ताकि यूजर उन्हें फॉलो या जॉइन कर सकें. इसका चैट रूम एक कॉन्फ्रेंस कॉल की तरह है, अंतर केवल इतना है कि इस क्रॉन्फ्रेंस कॉल पर कुछ ही लोग बात कर रहे हैं और ज्यादातर सुन रहे हैं. कॉन्फ्रेंस कॉल की ही तरह, एक बार बातचीत खत्म होने के बाद चैट रूम बंद कर दिया जाता है. चैटिंग खत्म होने के बाद इससे संबंधित रिकॉर्ड एप पर नहीं रहता है. हालांकि ये एप यूजर्स को चैट रिकॉर्ड करने से नहीं रोकता है.

क्लबहाउस एप पिछले साल मार्च के बाद बनाया गया है. इसे सिलिकॉन वैली के पॉल डेविडसन और रोहन सेठ ने लॉन्च किया था. मई, 2020 तक इसके पूरी दुनिया में केवल 1500 यूजर्स थे. जबकि 1 फरवरी 2021 तक इसके यूजर्स की संख्या 2 मिलियन तक पहुंच चुकी थी. क्लबहाउस एप के आमंत्रण की मांग इतनी है कि लोग इसकी मुंहमांगी कीमत तक देने को तैयार है. 

ये भी पढ़ें-

अब LinkedIn के डाटा लीक की खबरें, ऑनलाइन बेची जा रही है 500 मिलियन यूजर्स की निजी जानकारी ?

बंगाल ऑडियो टेप: सीएम ममता के लिए बना मुसीबत का सबब ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ECI New Rule: चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Embed widget