एक्सप्लोरर

बंगाल ऑडियो टेप: सीएम ममता के लिए बना मुसीबत का सबब ?

बीजेपी ने प्रशांत किशोर की जिस ऑडियो टेप को सार्वजनिक किया है, उसे लेकर प्रशांत ने तर्क दिया है कि उनकी आधी-अधूरी बातों को मीडिया में उजागर करके बंगाल के मतदाताओं को गुमराह करने की डर्टी पॉलिटिक्स खेली गई है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कथित ऑडियो टेप के लीक होने के बाद बीजेपी को इसका कितना फायदा होगा, यह कहना मुश्किल है लेकिन इससे तृणमूल कांग्रेस को खासी मुश्किल हो सकती है. हालांकि चुनाव के दौरान ऐसी ऑडियो टेप आना कोई नई बात नहीं है और इतिहास बताता है कि हर चुनाव में किसी एक पार्टी के नेता के ऐसे रिकार्डेड बयानों या जानबूझकर की गई बातचीत को विरोधी पार्टी मीडिया में जमकर उछालती है. लेकिन बड़ा सवाल यही उठता है कि उस राज्य के वोटर इसे कितनी गंभीरता से लेते हैं और उस पर किस हद तक यकीन करते हैं.

वैसे यह मामला ममता के लिये जितना नाजुक है, उससे कहीं ज्यादा प्रशांत किशोर के लिए भी खतरे का संकेत है. अगर तृणमूल की पराजय होती है, तब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दोबारा यह सोचना पड़ेगा कि अगले साल होने वाले चुनाव के लिए उन्हें अपना रणनीतिकार बनाने का फैसला क्या सही है?

बीजेपी ने प्रशांत किशोर की जिस ऑडियो टेप को सार्वजनिक किया है, उसे लेकर प्रशांत ने तर्क दिया है कि उनकी आधी-अधूरी बातों को मीडिया में उजागर करके बंगाल के मतदाताओं को गुमराह करने की डर्टी पॉलिटिक्स खेली गई है. हो सकता है कि उनकी बात कुछ हद तक सही भी हो लेकिन इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता कि तृणमूल कांग्रेस के कई उम्मीदवार पीके की टीम की कार्यशैली से नाराज बताये जाते हैं.

सूत्रों की मानें, तो हाल ही में कोलकाता की एक हाई प्रोफाइल सीट से तृणमूल के एक उम्मीदवार के नामांकन भरने और उस दौरान मीडिया के मिस मैनेजमेंट पर भी उनकी खासी आलोचना हो चुकी है. बताते हैं कि उन्होंने अपनी पार्टी की सुप्रीमो ममता तक भी यह शिकायत पहुंचाई कि "वे अहंकार में रहने वाले बड़बोले हैं, जो किसी और की बात या सुझाव मानने को तैयार नहीं, तो अंदाज लगा सकते हैं कि वे हमारी पार्टी को कितना फायदा पहुंचा पायेंगे.

उल्लेखनीय है कि प्रशांत की लीक हुई ऑडियो में उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षणों से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होने वाली है. भाजपा ने यह दावा शनिवार को किया क्योंकि उसने इनवाइट-ओनली चैट ऐप क्लब हाउस पर किशोर की टिप्पणियों की कथित ऑडियो क्लिप जारी की, जहां उन्होंने चुनिंदा पत्रकारों के साथ सार्वजनिक बातचीत की थी.

भाजपा की आईटी सेल के इंचार्ज व पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह प्रभारी अमित मालवीय ने चार ऑडियो क्लिप को कई ट्वीट्स के जरिये जारी किया है. उनका यह एक ट्वीट सबसे ज्यादा अहम है जिसमें उन्होंने कहा, ‘क्लब हाउस पर सार्वजनिक बातचीत में ममता बनर्जी के चुनाव रणनीतिकार मानते हैं कि टीएमसी के आंतरिक सर्वेक्षणों में भी बीजेपी जीत रही है. वोट, मोदी को मिल रहा है, ध्रुवीकरण एक वास्तविकता है, अनुसूचित जाति जो कि पश्चिम बंगाल की आबादी का 27% है और इसके साथ ही मटुआ लोग सभी भाजपा को वोट दे रहे हैं!

हालांकि, इस ट्वीट के तुरंत बाद ही प्रशांत किशोर ने सफाई दी कि उनकी चैट से बीजेपी नेताओं ने चुनिंदा टिप्पणियों को चुना है और बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है. इस ऑडियो क्लिप को बीजेपी के राज्य के तमाम नेताओं द्वारा उस वक़्त शेयर किया गया, जब आज विधानसभा की 44 सीटों के लिए मतदान हो रहा था.

भाजपा द्वारा जारी कथित क्लिप्स में प्रशांत किशोर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पश्चिम बंगाल में बढ़ती जा रही है. उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि मोदी हिंदी भाषी समुदाय के बीच लोकप्रिय हैं और यह भी कि मटुआ समुदाय भी भाजपा के लिए मतदान करेगा पर, ‘एकजुट होकर नहीं’ जैसा कि उन्होंने 2019 में किया था. हालांकि सत्तारूढ़ टीएमसी के लिए चुनावी रणनीतिकार यह कहते हुए भी सुने जा सकते हैं कि भाजपा के मतदाता पार्टी के समर्थन में ज्यादा मुखर हैं और वामदलों में से भी कुछ चाहते हैं कि भाजपा सत्ता में आए ताकि वे ‘अपना कारोबार’ चलाते रहें, यही वजह है कि ‘बहुमत’ की धारणा को बनाया जा रहा है.

चुनावी दंगल में जब ऐसा कोई करामाती दांव किसी पार्टी के हाथ लग जाता है,तो जाहिर है कि उसके जरिये पूरी बाजी पलटने का उसका सपना कुछ हद तक पूरा होते दिखने लगता है.यही वजह है कि भाजपा इन क्लिप्स को अपनी जीत के लिए टीएमसी के कबूलनामें के तौर पर शेयर कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget