एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली में ठंड का टॉर्चर, 1.1 डिग्री पहुंचा पारा, 15 साल में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में जनवरी के महीने में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अगले 24घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है.

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में नए साल की सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी (दृश्यता) भी काफी कम है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम औसत तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. एक दिन पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी में 2-6 जनवरी तक बूंदा-बांदी होगी. 4-5 जनवरी को पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में ओले भी गिर सकते हैं. दिल्ली में 3, 4, 5 जनवरी को बारिश होगी. 4-5 जनवरी तक तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा.

ANI_HindiNews @AHindinews #WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। (दृश्य अक्षरधाम से) 10:15 AM · Jan 1, 2021 46 See ANI_HindiNews’s other Tweets

दिल्ली में 15 सालों में दूसरी बार सबसे कम तापमान आईएमडी ने बताया, इस बार दिसंबर में दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा. गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान (एमएमटी) 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा था.

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 15 साल में केवल एक बार 2018 में औसत न्यूनतम तापामान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे गया, जब यह 6.7 डिग्री सेल्सियस था. दिसंबर 1965 में शहर में नौ दिन शीत लहर रहा था, जो अब तक का सर्वाधिक है.

वहीं कश्मीर में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है और घाटी में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया. जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

Weather Updates: दिल्ली में ठंड का टॉर्चर, 1.1 डिग्री पहुंचा पारा, 15 साल में सबसे कम तापमान

हरियाणा के हिसार में मौसम की सबसे सर्द रात पंजाब और हरियाणा में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है. दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. हरियाणा के हिसार में मौसम की सबसे सर्द रात रही, जहां नयूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री से कम है.

पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में यह 1.6 और फरीदकोट में 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन भरी ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में रहे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज

साल के पहले दिन बाजार गुलजार, सेंसेक्स 100 अंक तेज, निफ्टी 14 हजार के पार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget