एक्सप्लोरर

Weather Update: उत्तर भारत के लोगों को सर्दी के सितम से मिल सकती है राहत, जानिए कल कैसा रहने वाला है मौसम?

Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से तापमान में वृद्धि होगी और शीत लहर से कुछ राहत मिलेगी.

Weather Update For Tomorrow: उत्तर भारत पिछले कुछ दिनों शीतलहर की चपेट में है. भीषण सर्दी और कोहरे ने लोगों की हालत खराब कर दी है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है. अब मौसम में सुधार की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों और उनसे जुड़े मध्य भारत के क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति में कल यानी बुधवार (11 जनवरी) से कमी आने की भविष्यवाणी की है.

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण तापमान में वृद्धि होगी और शीत लहर की स्थिति से कुछ राहत मिलेगी. मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्रा ने आने वाले दिनों में घने कोहरे से निजात मिलने की संभावना जताई है. हालांकि, यह राहत काफी दिनों तक नहीं मिलेगी. 

शीत लहर से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण शीत लहर में यह राहत अस्थाई होगी, क्योंकि शुक्रवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके चलते उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-8 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

पहाड़ी राज्यों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल यानी बुधवार (11 जनवरी) से वर्षा और हिमपात की भी संभावना है. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में 12 जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया है. 14 जनवरी को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है. 15 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार (10 जनवरी) रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.

झारखंड में यलो अलर्ट जारी

झारखंड के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने इसे देखते हुए राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के जिलों पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह में भी शीतलहर चलने की आशंका जताई है. रांची में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- Joshimath Sinking News Live: जोशीमठ में लोगों ने किया विरोध, रोकी गई होटल गिराने की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget