एक्सप्लोरर

VVIP हेलीकाप्टर घोटाला: कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ी

ईडी ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर डील मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को 4 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था. उनकी हिरासत की अवधि आज खत्म हो रही थी.

नई दिल्लीः दिल्ली की अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत को बुधवार को पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया. स्पेशल जज अरविंद कुमार ने ईडी की दलील पर पुरी से पूछताछ के लिये उसे 16 सितंबर तक का समय दिया. ईडी ने कहा था कि जांच के दौरान नये सबूत मिले हैं और इसके लिये मौजूदा जांच में उनसे पूछताछ जरूरी है.

अपनी याचिका में ईडी ने रतुल पुरी की आठ दिन की हिरासत मांगी थी. ईडी ने अदालत से कहा कि पूछताछ के दौरान वह सहयोग नहीं कर रहे हैं और गोलमोल जवाब दे रहे हैं. पुरी के समक्ष ऐसे ई-मेल और दस्तावेज रखे जाने की आवश्यकता है जिनसे आरोप साबित होता हो. इन दस्तावेजों को हाल में मामले के संदिग्धों में एक के घर से कथित तौर पर बरामद किया गया. ईडी की याचिका का पुरी के वकील विजय अग्रवाल ने विरोध किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी ऐसा प्रचार के लिये कर रही है. उन्होंने पूछा, ‘आगे की जांच सालों चलेगी. वे सालों से दफ्तर के बारे में जानते हैं. आखिर उन्हें हिरासत के लिये और अधिक दिन क्यों चाहिए.’

जांच एजेंसी ईडी ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर डील मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को 4 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था और उनकी हिरासत की अवधि आज खत्म हो रही थी. ईडी ने इटली स्थित फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद में कथित अनियमितता के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.

रतुल पुरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे हैं. रतुल पुरी कथित बैंक लोन धोखाधड़ी से संबंधित एक अन्य केस में पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं.

ये भी पढ़ें

नए मोटर व्हीकल एक्ट पर बोले गडकरी- जुर्माना घटाने के बाद एक्सीडेंट में मौत के जिम्मेदार होंगे राज्य महाराष्ट्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना किया, नितिन गडकरी को लिखा पत्र जम्मू कश्मीर मुद्दे से निपटने में पटेल सही थे, नेहरू गलत- रविशंकर प्रसाद अयोध्या भूमि विवाद: सुनवाई के लाइव प्रसारण की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को करेगा सुनवाई चीन सीमा के करीब अक्टूबर में पहला युद्धाभ्यास करेगी भारत की पहली माउंटन स्ट्राइक कोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget