एक्सप्लोरर

Congress Vs BJP: प्रियंका गांधी को कहा बूढ़ी तो भड़के कांग्रेसी, यूपी के मंत्री के घर पर पोती कालिख, लिख दिया चोर

BJP vs Congress: योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी. इसी पर विरोध हो रहा है.

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने आ गई है. इस तकरार की वजह यूपी की सियासत नहीं, बल्कि वायनाड है. दरअसल, वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी को लेकर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अब कांग्रेसी उनके खिलाफ उतर आए हैं.

दिनेश प्रताप सिंह के बयान से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पहुंचे और उनके नेम प्लेट पर कालिख पोत दी. इसके अलावा उनके घर के मेन गेट पर चोर और बेईमान जैसे शब्द भी लिख दिए. हालांकि दिनेश प्रताप सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब ये सब हुआ तब वह घर पर नहीं थे.

क्या कहा था दिनेश प्रताप सिंह ने?

दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी के वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबर आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “अन्तत: लड़की लड़ नहीं पाई और भाग गई, वहां जहां लड़ना न पड़े. बूढ़ी जो हो गई.” इसी टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता नाराज हैं.

कांग्रेस नेता बोले- प्रियंका का अपमान बर्दाश्त नहीं

अनिल यादव ने कहा कि हमारी नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी. हम लोग उनके घर गए और उनका असली नाम लिखकर आए. यूपी में जब दलितों का उत्पीड़न हुआ तो सबसे पहले किसी नेता ने बोला तो वह प्रियंका गांधी थीं. यूपी में आदिवासी मारे गए, कोई नेता अगर लड़ा तो वह प्रियंका गांधी थीं. यूपी में किसानों पर बीजेपी के नेता ने थार चला दी, उसके खिलाफ कोई बोला तो वह प्रियंका गांधी थीं. अब अगर कोई उस नेता का अपमान करेगा तो कांग्रेसी चुप नहीं बैठेगा.

दिनेश प्रताप सिंह ने बताया भिंडो चोर

इस मामले में दिनेश प्रताप सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसियों को मुझसे सवाल करना था तो मुझे बुलाते, मुझसे पूछते. मैं घर में नहीं था तो वे आए, मेरे घर के दरवाजे पर एक भिंडी लगी थी वो लेकर चले गए. इन भिंडी चोरों के बारे में क्या बात करूं.

सुप्रिया श्रीनेत ने भी की दिनेश प्रताप सिंह की आलोचना

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बिल्कुल सही काम किया आपने अनिल यादव जी. ऐसी महिला विरोधी और घटिया सोच रखने वाले के साथ ऐसा ही होना चाहिए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget