एक्सप्लोरर

यूपी: स्वास्थ्य विभाग ने इंसानियत को किया शर्मसार, एंबुलेंस नहीं मिलने से मोटरसाइकिल पर ले जाना पड़ा शव

यूपी के संभल में हादसे में घायल हुए एक युवक को एंबुलेंस नहीं पहुचने की वजह से मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उसकी मौत हो गई.

बुलंदशहर: छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों से ऐसी खबरें आती रहीं हैं कि एंबुलेंस नहीं आने की वजह से मरीज को कभी कंधे पर या फिर किसी और तरह से लाद कर अस्पताल ले जाना पड़ा. ऐसा ही एक मामला यूपी के संभल से आया है जहां एक हादसे में घायल हुए एक युवक को एंबुलेंस नहीं पहुचने की वजह से मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है. बताया जा रहा है कि बहजोई कोतवाली के गांव सादातबाडी के निवासी हरिशचंद्र अपने धेवते सूरजपाल के साथ खेत पर मिटटी की कुइया साफ कर रहे थे. तभी अचानक मिट्टी सूरजपाल के ऊपर आ गिरी और सूरजपाल मिट्टी में दब गए. शोर मचाने पर खेतों पर काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर बचाने की कोशिश की लेकिन काफी देर बाद सूरजपाल को बाहर निकाला जा सका.

इस बीच युवक के ननिहाल वालों ने एंबुलेंस के लिए कई बार कॉल लगाया लेकिन दूसरी तरफ से किसी ने भी फोन नहीं उठाया. इसके बाद मजबूरी में उन्हें अपनी मोटरसाइकिल से ही सूरजपाल को सरकारी अस्पताल बहजोई ले जाना पड़ा. एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से मरीज को अस्पताल ले जाने में काफी देर हो गई जिसके कारण मरीज की स्थिति और बिगड़ती ही चली गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने सूरजपाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया.

लोगों ने बताया कि जब मरीज को घायल अवस्था में मोटरसाइकिल से उतारा जा रहा था तब कोई भी सरकारी कर्मचारी मदद के लिए आगे नहीं आया और न ही मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर मिला. मरीज को कंधे पर लाद कर परिजनों ने अस्पताल में पहुंचाया. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की अमानवीयता यहीं नहीं रूकी. अस्पताल के डॉक्टर से घायल शख्स को मृत घोषित करने के बाद भी परिजनों को लाश ले जाने के लिए कोई भी वाहन नहीं दिया गया. मृतक के परिजनों को शव कंधे पर ही लादकर ले जाना पड़ा.

इस मामले में जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमिता सिंह से बात की गई तो उन्होंने लापरवाही भरा जबाब दिया. उन्होंने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की कोई बात नहीं की जबकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहजोई के कैम्प में ही सीएमओ का कार्यालय है जिसमे स्वयं सीएमओ मौजूद थीं. यह सब उनके कार्यालय के सामने ही होता रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget