एक्सप्लोरर

1568 दिनों के बाद सिर्फ इतने दिनों के लिए जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद, इस वजह से मिली जमानत

Umar Khalid Interim Bail: उमर खालिद पर आरोप है कि उन्होंने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काया था. उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई.

Umar Khalid Interim Bail: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 7 दिनों की जमानत दी है. कोर्ट ने भले ही उमर को जमानत दे दी है लेकिन उनपर कुछ शर्ते लगाई हैं. कोर्ट ने उमर खालिद को 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दी है. उमर खालिद को 13 सितंबर 2020 को यूएपीए के मामले में गिरफ्तार किया गया था. यानी 28 दिसंबर को वह पूरे 1568 दिनों के बाद जेल से बाहर आएंगे. 

किन शर्तों पर मिली जमानत?

उमर खालिद को उनके एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जमानत मिली है. कोर्ट ने उनसे 20 हजार रुपये का बॉन्ड भरने को कहा है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने कहा है कि जमानत की अवधि के दौरान उमर खालिद अपने रिश्तेदारों और परिजनों के अलावा किसी से मुलाकात नहीं करेंगे. पूरी अवधि के दौरान वह या तो अपने घर पर रहेंगे या फिर जहां शादी हो रही है वहां मौजूद होंगे. कोर्ट ने उमर को इस दौरान सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर भी पांबदी लगाने को कहा है. 

किस केस में जेल हैं बंद?

उमर खालिद पर आरोप है कि उन्होंने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काया था. उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किए गए. एक मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिली हुई है. लेकिन दूसरा मामला 'गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) का है. 

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़क गए जिसमें 53 लोग मारे गए थे. अभियोजन पक्ष का आरोप है कि उमर खालिद ने प्रदर्शन के दौरान अन्य लोगों के साथ मिलकर हिंसा की साजिश रची. नतीजतन राष्ट्रीय राजधानी के एक हिस्से में भयानक दंगे भड़क गए. उमर पर दर्ज एफआईआर में उनपर दंगा करने, पत्थरबाजी और बमबाजी करने, दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने, पुलिस पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि के आरोप हैं. अभियोजन पक्ष ने दावा किया है कि उन्हें ऐसा गवाह मिला है जिसने तस्दीक की है कि उमर खालिद दंगाईयों से मिलजुल रहे थे. हालांकि उमर के वकील ने पत्थरबाजी में शामिल होने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget