एक्सप्लोरर

UCC Issue: 'समान नागरिक संहिता को लागू करने का समय आ गया है', संविधान का जिक्र कर बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

UCC News: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर देश में चर्चा जोरों पर है. बीते दिन सोमवार को मामले पर संसदीय समिति की बैठक भी हुई थी. अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बयान सामने आया है.

Jagdeep Dhankhar On UCC: देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर छिड़ी बहस के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार (4 जुलाई) को गुवाहाटी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के 25वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यूसीसी को लागू करने का अब सही समय आ गया है. 

उपराष्ट्रपति ने कहा, "संविधान के संस्थापकों जिस यूसीसी की परिकल्पना की गई थी, उसे लागू करने का अब सही वक्त आ गया है. अनुच्छेद 44 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि देश अपने नागरिकों के लिए यूसीसी को सुरक्षित करने की कोशिश करेगा." उन्होंने कहा, "यह संस्थापकों की विचार प्रक्रिया थी. इसके एग्जीक्यूशन का समय आ गया है और इसमें कोई बाधा या ज्यादा देरी नहीं हो सकती है." 

UCC पर बेसिक फ्रेमवर्क तैयार 

बता दें कि, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर लॉ कमीशन ने बेसिक फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है. इसमें सबसे ज्यादा जोर लैंगिक समानता पर दिया गया है. लॉ कमीशन का कहना है कि उन्हें इसके लिए अभी तक लगभग 9 लाख सुझाव मिले हैं. 

UCC को लेकर छिड़ी बहस

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पिछले दिनों ही भोपाल में पीएम मोदी की तरफ से दिए गए बयान के बाद देशभर में इसे लेकर बहस तेज हो गई थी. इसको लेकर इस वक्त कई तरह के सवाल भी उठाए जा रहे हैं और लोकसभा चुनावों से भी इसे जोड़ा जा रहा है. 

संसदीय समिति की बैठक 

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सोमवार (3 जुलाई) को कानून मंत्रालय की संसदीय समिति की अहम बैठक भी हुई थी. बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. इस बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए थे. 

ये भी पढ़ें:

BJP State President: मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और केरल में भी BJP बदलेगी अध्यक्ष, इन नामों की है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget