एक्सप्लोरर

UCC Issue: ‘सरकार की नियत पर शक है’, यूनिफॉर्म सिविल कोड और आर्टिकल 370 पर जानिए क्या कुछ बोले उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah Statement: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम में पार्टी की बैठक के लिए बडगाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर पत्रकारों के साथ बात की.

Omar Abdullah Targets BJP: नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी पार्टी की बैठक के लिए घाटी के बडगाम इलाके में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर बाहरी लोगों को कश्मीर में बसाने और यूसीसी के बहाने अल्पसंख्यकों को दबाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया.

यूसीसी के मुद्दे पर मीडिया कर्मियों के पूछे गए एक सवाल के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के बहाने बीजेपी सरकार अल्पसंख्यकों को निशाने पर लेने का इरादा रखती है.

उन्होंने आगे कहा, “केंद्र सरकार बहुसंख्यकवाद के सिद्धांत पर चल रही है और हम UCC का ड्राफ्ट आने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे, लेकिन अभी के हालात देखते हुए सरकार की मंशा पर शक हो रहा है.” 

‘...तब आरएसएस ने विरोध क्यों किया?’

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने आजादी के बाद के समय को याद करते हुए कहा, “बीजेपी को यह बताना होगा कि आजादी के बाद जब तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू ने समान नागरिक संहिता का प्रस्ताव रखा था तो आरएसएस ने इसका विरोध क्यों किया था."

बेघर लोगों को घाटी में बसाए जाने पर उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर में दो लाख से ज्यादा बेघर लोगों को मुफ्त जमीन और घर देने के LG  मनोज सिन्हा के फैसले पर सवाल उठाते हुए उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि सरकार ने 2019 के बाद चोर दरवाजे से कश्मीर में लाए गए लोगों को बसाने के इरादे से ये फैसला लिया है. 

उन्होंने कहा, "सरकार हमको पहले ये तो बताए कि दो लाख बेघर लोगों का आंकड़ा कहां से आया है. 2019 के बाद जिन लोगों को यहां लाया गया है और उनको बसाने की भी कोशिश हुई है."

महाराष्ट्र में अजित पवार की बगावत पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

महाराष्ट्र में एनसीपी के टूटने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हालांकि इस टूट का असर विपक्षी एकता पर पड़ेगा, लेकिन क्या इसका असर एनसीपी पर पड़ेगा, ये देखने वाली बात होगी. महाराष्ट्र के लोगों को अजित पवार का वह बयान पसंद नहीं आया जिसमें शरद पवार ने कहा था कि उनकी उम्र जल्दी सेवानिवृत्ति की मांग करती है.

उमर ने कहा, "बीजेपी ने अन्य राज्यों में भी टूट की कोशिश की है, कुछ में असफल रही, कुछ में सफल रही. यह बीजेपी का पुराना खेल है."

सुप्रीम कोर्ट में 370 मामले पर सुनवाई पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम जल्द फैसले की उम्मीद नहीं कर रहे हैं क्योंकि इसके लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होगा और कोर्ट को पहले सरकार को नोटिस जारी करना होगा.

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Politics: उमर अब्दुल्ला का बीजेपी पर हमला, कहा- 'इनकी सरकार में अनुच्छेद 370 बहाल होने की कोई उमीद नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget